न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

SSC : भरे जाएंगे 7565 पद, जारी है आवेदन प्रक्रिया, भर्ती को लेकर इन बातों पर भी करें गौर

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन की प्रक्रिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 25 Sep 2025 7:05:48

SSC : भरे जाएंगे 7565 पद, जारी है आवेदन प्रक्रिया, भर्ती को लेकर इन बातों पर भी करें गौर

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन की प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू हो गई है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार 17 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.nic.in/पर जाना होगा। कैंडिडेट 29 से 31 अक्टूबर तक आवेदन फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं। SSC की परीक्षा सीबीटी मोड में हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में होगी।

ये है पोस्ट डिटेल

भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 7565 पदों को भरा जाएगा।

कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव-पुरुष) – 4408 पद
कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव पुरुष एक्स सर्विसमैन और अन्य) – 285 पद
कॉन्स्टेबल एग्जीक्यूटिव (पुरुष एक्स सर्विसमैन-कमांडो) – 376 पद
कॉन्स्टेबल (एक्जीक्यूटिव) महिला – 2496 पद

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (सीनियर सैकंडरी) पास होना चाहिए। दिल्ली पुलिस मल्टी टास्किंग स्टाफ के पद पर कार्यरत या रिटायर्ड/दिवंगत स्टाफ के पुत्र और पुत्रियां 11वीं पास होने पर आवेदन कर सकेंगे। पुरुष अभ्यर्थियों के पास LMV (मोटर साइकिल या कार) का वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस होना भी जरूरी है। लर्नर लाइसेंस मान्य नहीं होगा। आयु सीमा की बात करें तो यह 1 जुलाई 2025 तक 18 से 25 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

सामान्य और ओबीसी पुरुष उम्मीदवारों के लिए 100 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। महिलाएं, SC/ST उम्मीदवार और योग्य पूर्व सैनिक इस शुल्क से मुक्त रहेंगे। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम जैसे BHIM UPI, नेट बैंकिंग और डेबिट/क्रेडिट कार्ड के जरिए ही किया जा सकेगा।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों के लिए पहले चरण में कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी। यह इस साल दिसंबर या फिर जनवरी 2026 में हो सकती है। आयोग ने अभी इसकी तारीख घोषित नहीं की है। इसके बाद फिजिकल (PET/PMT), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम की प्रक्रिया से गुजरना होगा। चयन होने पर वेतन की बात करें तो यह पे लेवल-3 (21700-69100/-) (ग्रुप-C) होगी।

ऐसे करें आवेदन

- ऑफिशियल वेबसाइटhttps://ssc.nic.in/पर जाएं।
- अगर आपने इससे पहले SSC का कोई फॉर्म नहीं भरा है, तो पहले Login or Register पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी करें।
- अपनी बेसिक डिटेल्स भरें और रजिस्ट्रेशन, पासवर्ड जनरेट करें।
- फिर लॉग-इन पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- अब Constable (Executive) Male and Female in Delhi Police Examination, 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
- आपके सामने पूरा फॉर्म खुल जाएगा।
- मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें।
- सिग्नेचर और अपना लाइव फोटो कैप्चर करें।
- कैटेगरी के मुताबिक फीस का भुगतान करें।
- फॉर्म का फाइनल प्रिंट आउट निकालकर रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?