न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RVNL ने इन पदों के लिए मांगे आवेदन, उम्मीदवार इस दिन तक ऐसे भर सकते हैं ऑनलाइन फॉर्म

रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) ने प्रबंधकीय पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। निर्धारित योग्यता रखने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 11 Nov 2023 5:36:52

RVNL ने इन पदों के लिए मांगे आवेदन, उम्मीदवार इस दिन तक ऐसे भर सकते हैं ऑनलाइन फॉर्म

रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) ने प्रबंधकीय पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आरवीएनएल की आधिकारिक वेबसाइट rvnl.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार 5 दिसंबर तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान संगठन में 50 रिक्तियों को भरेगा। इनमें मैनेजर के 9, डिप्टी मैनेजर के 16, सहायक प्रबंधक के 25 पद शुमार हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता

आरवीएनएल द्वारा जारी की गई भर्ती अधिसूचना के अनुसार सभी पदों के लिए उम्मीदवारों को रिक्तियों से सम्बन्धित स्ट्रीम में न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ फुल टाइम ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए कम से कम 3 वर्ष, डिप्टी मैनेजर के लिए 5 वर्ष और मैनेजर पदों के लिए न्यूनतम 9 वर्ष का अनुभव आवश्यक है।

ये है आयु सीमा

मैनेजर पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 1 अक्टूबर 2023 को 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए, जो कि असिस्टेंट और डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 35-35 वर्ष ही है। अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी।

ऐसे होगा चयन

योग्य उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और साक्षात्कार वाली चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी में 3 साल की लीज अवधि के लिए सेवा देने के लिए 3 लाख रुपए का बॉन्ड भरना होगा।

यहां हो सकती है पोस्टिंग

समय-समय पर कंपनी की आवश्यकता के अनुसार भारत में कहीं भी कंपनी की परियोजनाओं/कार्यालयों में पोस्टिंग की जा सकती है। संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार आरवीएनएल की ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन

भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट rvnl.org पर करिअर सेक्शन में एक्टिव किए गए लिंक से भर्ती अधिसूचना डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन के लिए एप्लीकेशन फॉर्म अधिसूचना (नोटिफिकेशन) में ही दिया गया है। उम्मीदवारों को इस फॉर्म को भरकर अपने डॉक्यूमेंट्स को संलग्न करते हुए विज्ञापन में दिए गए आईडी पर ईमेल करना होगा। बता दें कि पदों के लिए आवेदन के ईमेल आईडी अलग-अलग जारी किए गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट