न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RRB : इन 6180 पदों के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी, उम्मीदवार इस दिन से कर सकेंगे आवेदन

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने उम्मीदवारों के लिए 6180 से ज्यादा पदों के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया हैं। यह भर्ती टेक्नीशियन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 17 Jun 2025 6:29:18

RRB : इन 6180 पदों के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी, उम्मीदवार इस दिन से कर सकेंगे आवेदन

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने उम्मीदवारों के लिए 6180 से ज्यादा पदों के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया हैं। यह भर्ती टेक्नीशियन ग्रेड-I और टेक्नीशियन ग्रेड-III के पदों पर की जाएगी। टेक्नीशियन ग्रेड-I के लिए कुल 180 पद और टेक्नीशियन ग्रेड-III के लिए कुल 6000 पद हैं। आवेदन प्रक्रिया 28 जून से शुरू हो जाएगी। कैंडिडेट्स 28 जुलाई तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। वे आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर एक्टिवेट लिंक ओपन होने के बाद आवेदन कर सकेंगे।

ये है शैक्षणिक योग्यता

टेक्नीशियन ग्रेड-I के लिए आवेदक के पास फिजिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, आईटी या इंस्ट्रूमेंटेशन में BSc की डिग्री होनी चाहिए या संबंधित विषयों में इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/डिग्री होनी चाहिए। टेक्नीशियन ग्रेड-III के लिए उम्मीदवारों को 10वीं कक्षा (SSLC/मैट्रिकुलेशन) पास होना चाहिए और फाउंड्रीमैन, मोल्डर, पैटर्न मेकर या फोर्जर एंड हीट ट्रीटर जैसे विशिष्ट ट्रेड्स में ITI या अप्रेंटिसशिप पूरी की होनी चाहिए।

ये है आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु पदानुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। यदि आप टेक्नीशियन ग्रेड-I के पद पर आवेदन करना चाहते हैं, तो न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा टेक्नीशियन ग्रेड-III के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के लिए आयु में छूट लागू होगी।

ये है आवेदन शुल्क

SC/ST, भूतपूर्व सैनिक, PwD, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (CBT में शामिल होने पर पूरा पैसा वापस) को आवेदन शुल्क के रूप में 250 रुपए का भुगतान करना होगा। अन्य सभी कैटेगरी के लिए यह राशि 500 रुपए है और CBT में शामिल होने पर 400 रुपए वापस मिलेंगे।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

दोनों पदों के लिए उम्मीदवारों का सलेक्शन कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) के जरिए होगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल फिटनेस टेस्ट भी होगा। टेक्नीशियन ग्रेड-I के पद पर चयनित को प्रति माह 29200 रुपए और टेक्नीशियन ग्रेड-III के पद पर चयनित को 19900 रुपए का वेतनमान प्रदान किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटrrbapply.gov.inपर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर 'Apply Online' link पर क्लिक करें।
- इसके बाद सभी जरूरी जानकारी को भरें।
- अब ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- इसके बाद स्कैन की गई इमेज को अपलोड करें।
- अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?