न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रेलवे में नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी, 3050 पदों पर होगी भर्ती, नोटिफिकेशन जारी

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती 2025 (CEN 07/2025) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 05 Oct 2025 7:41:18

रेलवे में नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी, 3050 पदों पर होगी भर्ती, नोटिफिकेशन जारी

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती 2025 (CEN 07/2025) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3050 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 28 अक्टूबर से शुरू होगी। यह 27 नवंबर तक चलेगी। इस भर्ती का संक्षिप्त नोटिस अक्टूबर के पहले सप्ताह में रोजगार समाचार में प्रकाशित हुआ है। यह भर्ती रेलवे के विभिन्न जोन में नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के अंतर्गत पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है।

इन पदों पर होगी भर्ती

इस आरआरबी भर्ती के माध्यम से जिन प्रमुख पदों पर भर्ती की जाएगी उनमें शामिल हैं कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, ट्रेंस क्लर्क। ये सभी पद लेवल 2 और लेवल 3 पे स्केल के अंतर्गत आते हैं, जो सातवें वेतन आयोग (7th CPC) के अनुसार निर्धारित है।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 12वीं कक्षा या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आवेदक की आयु 1 जनवरी 2026 तक की गणना के आधार पर 18 से 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षण नियमों के अनुसार एससी, एसटी, ओबीसी और अन्य श्रेणियों को आयु में छूट मिलेगी।

ये है आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपए का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवार के लिए यह राशि 250 रुपए रखी गई है।

ऐसे होगा चयन

आरआरबी एनटीपीसी भर्ती की चयन प्रक्रिया कई चरणों में होगी। सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-I और CBT-II) होगी। कुछ पदों के लिए कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) होगा। जहां लागू हो वहां टाइपिंग स्किल टेस्ट होगा। दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा में भी खरा उतरना जरूरी है।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार केवल आधिकारिक वेबसाइटrrbapply.gov.inके माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरते समय सभी दस्तावेज अपलोड करने होंगे और सावधानीपूर्वक जानकारी दर्ज करनी होगी। आवेदन सबमिट करने से पहले सभी विवरण चेक कर लें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी