न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

RPSC : सैकंड ग्रेड सीनियर टीचर के 6500 पदों पर होगी भर्ती, इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए सैकंड ग्रेड सीनियर टीचर भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 16 Aug 2025 6:41:18

RPSC : सैकंड ग्रेड सीनियर टीचर के 6500 पदों पर होगी भर्ती, इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए सैकंड ग्रेड सीनियर टीचर भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत 10 विषयों में कुल 6500 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार 19 अगस्त से आवेदन कर सकेंगे। यह प्रक्रिया RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर 17 सितंबर तक जारी रहेगी।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में स्नातक और बीएड होना जरूरी है। साथ ही यहां विषयवार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित है। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए। साथ ही यहां आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

सामान्य, पिछड़ा वर्ग (क्रीमी लेयर) और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (क्रीमी लेयर) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपए निर्धारित किया गया है। आरक्षित वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, सहरिया आदिम जनजाति और दिव्यांगजन को 400 रुपए का भुगतान करना होगा।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, मेरिट लिस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में दो पेपर होंगे। पेपर 1 में राजस्थान की भूगोल, इतिहास, संस्कृति, करंट अफेयर्स, भारत और विश्व का सामान्य ज्ञान तथा शैक्षिक मनोविज्ञान से संबंधित 100 प्रश्न होंगे, जिन्हें 2 घंटे में हल करना होगा। कुल अंक 200 होंगे। पेपर 2 में संबंधित विषय का सैकंडरी, सीनियर सैकंडरी और ग्रेजुएशन स्तर का ज्ञान तथा टीचिंग मैथड शामिल होगा। इसमें 150 प्रश्न होंगे, समय सीमा 2 घंटे 30 मिनट और कुल अंक 300 होंगे।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहलेrpsc.rajasthan.gov.inपर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RPSC Rajasthan Grade 2 Teacher Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल
आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा
कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी
30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता