न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RCFL : मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए किए जा रहे हैं आवेदन आमंत्रित, जानें ये बातें

रामागुंडम फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड (RCFL) ने नोएडा के सेक्टर-1 स्थित कॉर्पोरेट ऑफिस तथा तेलंगाना के पेद्दापल्ली जिले...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 19 Feb 2024 5:29:58

RCFL : मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए किए जा रहे हैं आवेदन आमंत्रित, जानें ये बातें

रामागुंडम फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड (RFCL) ने नोएडा के सेक्टर-1 स्थित कॉर्पोरेट ऑफिस तथा तेलंगाना के पेद्दापल्ली जिले के रामागुंडम में स्थित नीट कोटेड यूरिया प्लांट में मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। RFCL द्वारा 14 फरवरी को जारी भर्ती विज्ञापन (सं.Rectt/03/2024) के अनुसार केमिकल, मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, लॉ और HR विभागों में कुल 28 मैजेटमेंट ट्रेनी की भर्ती की जानी है। ऐसे में जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट rfcl.co.in पर करिअर सेक्शन में एक्टिव लिंक पर जाकर एप्लाई कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 14 फरवरी से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 14 मार्च तक फॉर्म भर सकते हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

उम्मीदवारों को रिक्तियों से संबंधित ट्रेड में बीई/बीटेक डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों की आयु 29 फरवरी 2024 को 18 से कम तथा 25 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि एमबीए किए उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 29 वर्ष है। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए एप्लाई करने वाले यूआर, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपए है। वहीं एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/एक्सएसएम/विभागीय उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

ऐसे होगा चयन

चयनितों की मेरिट सूची उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त कुल अंकों (100 में से) के क्रम में तैयार की जाएगी, यानी 80 में से लिखित परीक्षा स्कोर (आनुपातिक) और साक्षात्कार में 20 अंकों में से प्रदर्शन।

मिलेगा इतना वेतन

ये सभी भर्तियां नियमित आधार पर होंगी और निर्धारित चयन प्रक्रिया से चयनित उम्मीदवारों को मासिक वेतन कंपनी के ई-1 ग्रेड (40,000 - 1,40,000 रुपए) के अनुसार दिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटwww.rfcl.co.inपर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर करिअर टैब पर क्लिक करें।
- फिर एप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आवेदन पत्र भरें।
- अब सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- अंत में आवेदन जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट ले लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?