पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) की ओर से असिस्टेंट लाइनमैन के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी से शुरू हो जाएगी। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी प्रक्रिया शुरू होते ही पीएसपीसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट pspcl.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन करने की लास्ट डेट 13 मार्च तय की गई है। शुल्क भुगतान की आखिरी तारीख 17 मार्च है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 2500 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा
अभ्यर्थी का मैट्रिकुलेशन/ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होने के साथ ही लाइनमैन ट्रेड में आईटीआई उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 37 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी उम्र में आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन
उम्मीदवारों को चयन के लिए लिखित परीक्षा में भाग लेना होगा। रिटन टेस्ट में निर्धारित कटऑफ मार्क्स प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन एवं मेडिकल एग्जामिनेशन में भाग लेना होगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट लिस्ट में जगह मिलेगी। चयनितों को संभावित तौर पर पे लेवल 3 के अनुसार 25500 से 81100 रुपए प्रति माह वेतन दिया जाएगा। पीएसपीसीएल पात्रता, चयन प्रक्रिया और वेतन को लेकर स्पष्टीकरण जल्द जारी करेगा।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटpspcl.inपर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर जाकर मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करें।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर फॉर्म पूरा कर सकेंगे।
- अंत में निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें।
- पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।





-1792642114-lb.webp)








