न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PGCIL : इन 795 पदों पर वेकेंसी के लिए जारी है आवेदन प्रक्रिया, भर्ती के बारे में लें ये जानकारी

सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) ने ट्रेनी पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत डिप्लोमा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 28 Oct 2024 5:55:29

PGCIL : इन 795 पदों पर वेकेंसी के लिए जारी है आवेदन प्रक्रिया, भर्ती के बारे में लें ये जानकारी

सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) ने ट्रेनी पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत डिप्लोमा ट्रेनी, जूनियर ऑफिसर ट्रेनी और असिस्टेंट ट्रेनी पदों पर 795 वेकेंसी हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 अक्टूबर से जारी है। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 12 नवंबर है। आवेदन PGCIL की वेबसाइटpowergrid.inपर जाकर करना होगा। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा अगले साल जनवरी या फरवरी में होगी।

ये है पोस्ट डिटेल

सीसी - 50 पद
ईआर I - 33 पद
ईआर II - 29 पद
ओडिशा - 32 पद
नॉर्थ ईस्ट - 47
नॉर्थ रीजन I - 84
नॉर्थ रीजन II - 72
नॉर्थ रीजन III - 77
साउथ रीजन I - 71
साउथ रीजन II - 112
डब्लूआर I - 75
डब्लूआर II - 113

ये है शैक्षणिक योग्यता

डिप्लोमा ट्रेनी के लिए इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स/पावर सिस्टम्स इंजीनियरिंग/पावर इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल) में 3 साल का फुल टाइम डिप्लोमा जरूरी है। डीटीसी के लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा 70 फीसदी अंकों के साथ पास होना चाहिए। एससी/एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को सिर्फ पासिंग मार्क्स जरूरी है। JOT (HR) के लिए फुल टाइम बीबीए/बीबीएम/बीबीएस 60 फीसदी अंक से होना चाहिए। एससी/एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को सिर्फ पासिंग मार्क्स चाहिए। JOT (F&A) के लिए उम्मीदवारों को इंटर सीए/इंटर सीएमए होना चाहिए। असिस्टेंट ट्रेनी (F&A) के लिए उम्मीदवारों को 60 फीसदी अंकों के साथ बीकॉम किया होना चाहिए। एससी/एसटी और दिव्यांग के लिए पासिंग मार्क्स काफी हैं।

ये है आयु सीमा

इस भर्ती के लिए 27 साल उम्र तक के युवा आवेदन कर सकते हैं। आयु की गणना 12 नवंबर 2024 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में नियम के अनुसार छूट मिलेगी।

ये है आवेदन शुल्क

इस भर्ती में DTE/DTC/JOT (HR)/JOT (F&A) पदों के लिए एप्लीकेशन फीस 300 रुपए और असिस्टेंट ट्रेनी (F&A) पद के लिए 200 रुपए है। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), बेंचमार्क विकलांग व्यक्ति (PWBD) और भूतपूर्व सैनिक (पूर्व-एसएम) श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।

ऐसे होगा चयन

चयन प्रक्रिया में पात्र उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा/कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT), कंप्यूटर कौशल परीक्षण (CST) (जहां भी लागू हो) और एक पूर्व-रोजगार चिकित्सा परीक्षा शामिल होगी। योग्यता के क्रम में और आवश्यकता के आधार पर उपयुक्त उम्मीदवारों को नियुक्ति का प्रस्ताव जारी किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटpowergrid.inपर जाएं।
- अपने कर्सर को 'करिअर' सेक्शन में ले जाएं। एक ड्रॉप-डाउन मेनू खुलेगा और सूची से 'ओपनिंग्स' चुनें।
- एक नया पेज खुलेगा, संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- पद के लिए पंजीकरण करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- अब मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट कर दें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?