न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस राज्य में 2453 पदों पर होगी भर्ती, अधिसूचना हुई जारी, उम्मीदवार इस दिन से कर सकेंगे आवेदन

ओडिशा सबऑर्डिनेट स्टाफ सलेक्शन कमीशन (OSSSC) ने राज्य सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन विभिन्न...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 18 Dec 2023 5:09:33

इस राज्य में 2453 पदों पर होगी भर्ती, अधिसूचना हुई जारी, उम्मीदवार इस दिन से कर सकेंगे आवेदन

ओडिशा सबऑर्डिनेट स्टाफ सलेक्शन कमीशन (OSSSC) ने राज्य सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन विभिन्न जिलों में स्थित इकाइयों में फार्मासिस्ट और मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर (मेल) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आयोग की ओर से 15 दिसंबर को जारी अधिसूचना (सं.IIE-39/2023) के अनुसार कुल 2453 पदों पर भर्ती की जानी है। इसमें फार्मासिस्ट के 1002 और मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर के 1451 पद हैं।

ओडिशा अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग द्वारा विज्ञापित फार्मासिस्ट और मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर की भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार 22 दिसंबर से एप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। आयोग ने लास्ट डेट 16 जनवरी निर्धारित की है। आवेदन के लिए एप्लीकेशन फॉर्म आयोग की आधिकारिक वेबसाइट osssc.gov.in पर उपलब्ध कराया जाएगा। पदों पर आवेदन के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

फार्मासिस्ट के लिए ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

ओडिशा फार्मासिस्ट भर्ती के लिए आवेदन हेतु उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 की परीक्षा साइंस विषय के साथ उत्तीर्ण होनी चाहिए। साथ ही मान्यता प्राप्त संस्थान से फार्मेसी में डिप्लोमा (DPharma) या डिग्री (BPharma) किया होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु विज्ञापन प्रकाशित की तिथि को 21 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर के लिए ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

इसी प्रकार मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर पदों के लिए उम्मीदवारों को 10+2 विज्ञान विषय के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए और फार्मेसी में डिप्लोमा (DPharma) किया होना चाहिए। आयु 1 जनवरी को 2023 को 21 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को छूट दी जानी है।

ऐसे करें आवेदन

- योग्य उम्मीदवारों को ओएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइटwww.osssc.gov.inपर जाना होगा।
- यदि आप OSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नए यूजर हैं तो पहले पंजीकरण करें।
- पंजीकरण के बाद ओएसएसएससी वेबसाइट पर लॉग इन करें और ऑनलाइन आवेदन पत्र पर जाएं।
- अपनी व्यक्तिगत जानकारी प्रदान करके ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें।
- ऑनलाइन आवेदन पत्र में आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- अपना फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट लें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?