न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ओडिशा हाईकोर्ट : जूनियर स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 182 पद के लिए शुरू होने को है आवेदन प्रक्रिया

ओडिशा हाईकोर्ट में जूनियर स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पद खाली हैं, जिसके लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 18 May 2024 6:12:25

ओडिशा हाईकोर्ट : जूनियर स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 182 पद के लिए शुरू होने को है आवेदन प्रक्रिया

ओडिशा हाईकोर्ट में जूनियर स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पद खाली हैं, जिसके लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके लिए जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ओडिशा हाईकोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट orissahighcourt.nic.in पर जाकर एप्लाई कर सकते हैं। कैंडिडेट्स 20 मई से इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए 18 जून तक का समय होगा।

ये है पोस्ट डिटेल

नोटिफिकेशन के मुताबिक हाईकोर्ट के जूनियर स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर की 182 वेकेंसी निकाली गई हैं। जूनियर स्टेनोग्राफर के 35 पदों में से 12 सीटें महिला उम्मीदवारों के लिए रिजर्व हैं, जबकि असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के कुल 147 पदों में से 49 सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

जूनियर स्टेनोग्राफर पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा शॉर्ट हैंड स्पीड 80 और टाइपिंग स्पीड 40 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर पदों के लिए एप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को ग्रेजुएट होना जरूरी है। आयु सीमा न्यूनतम 21 साल और अधिकतम 32 साल निर्धारित की गई है।

ऐसे होगा चयन

जूनियर स्टेनोग्राफर के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों का इंग्लिश टेस्ट होगा। इसमें चयनित उम्मीदवारों को कंप्यूटर एप्लिकेशन टेस्ट देना होगा, जिसमें 50 फीसदी नंबर आने जरूरी हैं। इसके बाद टाइपिंग टेस्ट होगा। इन सभी के अंकों के आधार पर उम्मीदवार को चुना जाएगा। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के लिए पहले लिखित परीक्षा होगी जिसमें इंग्लिश, मैथ्स, जीए और रीजनिंग से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। इसमें 40 फीसदी नंबर से पास होने वाले कैंडिडेट्स को कंप्यूटर एप्लिकेशन टेस्ट देना होगा, जिसमें 50 फीसदी अंक आने जरूरी है। इसके बाद अगला राउंड टाइपिंग टेस्ट का होगा।

मिलेगी इतनी सैलरी

जूनियर स्टेनोग्राफर पद पर चयनित उम्मीदवारों को सैलरी पे स्केल 25500 से 81100 रुपए प्रति माह लेवल-7 के मुताबिक मिलेगी। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पे स्केल 35400 से 112400 रुपए प्रति माह लेवल-9 के अनुसार सैलरी दी जाएगी।

ऐसे करें एप्लाई

- सबसे पहले ओडिशा हाईकोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइटorissahighcourt.nic.inपर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर 'Apply Now' बटन पर क्लिक करें।
- अब अपना रजिस्ट्रेशन करें।
- मांगी गई सभी जरूरी जानकारी दर्ज करें।
- निर्धारित फीस का भुगतान करके फॉर्म सबमिट कर दें।
- इसके बाद फॉर्म डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?