न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ONGC : अप्रेंटिसशिप के 2236 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए बढ़ी लास्ट डेट, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

ऑयल और नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) की ओर से अप्रेंटिसशिप के 2236 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 5 अक्टूबर से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 27 Oct 2024 5:26:02

ONGC : अप्रेंटिसशिप के 2236 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए बढ़ी लास्ट डेट, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

ऑयल और नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) की ओर से अप्रेंटिसशिप के 2236 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 5 अक्टूबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी। पहले इसकी लास्ट डेट 25 अक्टूबर रखी गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 10 नवंबर कर दिया गया है। ऐसे में जो अभ्यर्थी किसी कारणवश पहले आवेदन नहीं कर पाए, उनके लिए एक और मौका है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी पद के अनुसार NAPS पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in और NATS पोर्टल nats.education.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इस भर्ती में शामिल होने के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

ये है पोस्ट डिटेल

उत्तरी क्षेत्र : 161 पद
मुंबई सेक्टर : 310 पद
पश्चिमी क्षेत्र : 547 पद
पूर्वी क्षेत्र : 583 पद
दक्षिणी क्षेत्र : 335 पद
सेंट्रल सेक्टर : 249 पद

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

अभ्यर्थी का पदानुसार 10वीं/12वीं/ITI/डिप्लोमा/बीएससी/बीई/बीटेक/बीबीए आदि उत्तीर्ण होना जरूरी है। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 24 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 25 अक्टूबर 2000 से 25 अक्टूबर 2006 के बीच हुआ हो। एससी/एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 5 साल और ओबीसी को 3 साल की छूट मिलेगी।

इस दिन जारी होगी मेरिट लिस्ट

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करेंगे उन्हें शैक्षिक योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इन उम्मीदवारों को रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर सूचित किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट 15 नवंबर को जारी किया जाना प्रस्तावित है। जिन उम्मीदवारों को मेरिट लिस्ट में जगह मिलेगी, उन्हें फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। इसमें सफल होने पर ही नियुक्ति दी जाएगी।

मिलेगा इतना स्टाइपेंड

ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 9000 रुपए प्रति माह और तीन वर्षीय डिप्लोमा एवं दो वर्षीय आईटीआई वाले उम्मीदवारों को 8050 रुपए प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा। इसके अलावा ट्रेड अप्रेंटिस एक वर्षीय वाले उम्मीदवारों को 7700 रुपए प्रति माह एवं ट्रेड अप्रेंटिस (10वीं, 12वीं) वाले उम्मीदवारों को 7000 रुपए प्रति माह स्टाइपेंड का प्रावधान है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?