न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

NFL : 336 पदों के लिए शुरू हो चुकी है आवेदन प्रक्रिया, भर्ती को लेकर हर सवाल का जवाब मिलेगा यहां

राष्ट्रीय उर्वरक लिमिटेड (NFL) ने नॉन एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 8 नवंबर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 13 Oct 2024 6:27:49

NFL : 336 पदों के लिए शुरू हो चुकी है आवेदन प्रक्रिया, भर्ती को लेकर हर सवाल का जवाब मिलेगा यहां

राष्ट्रीय उर्वरक लिमिटेड (NFL) ने नॉन एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 8 नवंबर तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 9 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। रिक्त पदों की संख्या कुल 336 है। उम्मीदवारों का चयन OMR आधारित परीक्षा और स्किल टेस्ट (कुछ पदों के लिए) के आधार पर होगा। परीक्षा कुल 150 अंकों की होगी, जिसके 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) शामिल होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेंगे। कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। दो घंटे का समय दिया जाएगा। हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में परीक्षा होगी।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

B.Sc/12वीं पास/डिप्लोमा/ग्रेजुएट/10वीं पास/आईटीआई योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अटेंडेंट ग्रुप-I और लोको अटेंडेंट ग्रुप-III पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का 10वीं पास होना अनिवार्य है। संबंधित क्षेत्र में आईटीआई योग्यता भी होनी चाहिए। ओटी टेक्नेशियन पद पर आवेदन करने के लिए 12वीं पास होने के साथ-साथ ओटी में डिप्लोमा होना चाहिए। कॉमर्स में ग्रेजुएट उम्मीदवार अकाउंट असिस्टेंट पद पर आवेदन कर सकते हैं। जूनियर इंजीनियर पदों के लिए 12वीं पास होने के साथ-साथ संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिप्लोमा की योग्यता होनी चाहिए। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष है।

ये है आवेदन शुल्क

सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 200 रुपए + बैंक शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/पूर्व सैनिक/विभागीय उम्मीदवार के लिए कोई शुल्क नहीं है।

मिलेगा इतना वेतन

अटेंडेंट ग्रेड-I (इलेक्ट्रिकल), ओटी टेक्नेशियन और अटेंडेंट ग्रेड – I पद पर नियुक्ति के बाद 21500 रुपए से लेकर 52000 रुपए तक प्रति माह वेतन मिलेगा। अन्य पदों पर नियुक्ति के बाद 23000 रुपए से लेकर 56500 रुपए तक मासिक वेतन मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइटcareers.nfl.co.inपर जाएं।
- अब “Non-Executive Recruitment in NFL-2024” के एप्लाई ऑनलाइन लिंक पर करें।
- जरूरी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड प्राप्त होगा। इनका इस्तेमाल करके लॉग इन करें।
- आवेदन पत्र को भरें। सारी जानकारी सही-सही दर्ज करें।
- दिशा-निर्देशों को अच्छे से पढ़ने के बाद जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
- फॉर्म जमा करते ही यूनिक नंबर प्राप्त होगा।
- भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?