न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्य प्रदेश : आंगनवाड़ी में की जाएगी 19503 पदों पर भर्ती, उम्मीदवारों के लिए जारी है आवेदन प्रक्रिया

महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्य प्रदेश (WCD MP) ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (Worker) और सहायिका (Helper) के बंपर 19503 पदों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 23 Jun 2025 6:22:45

मध्य प्रदेश : आंगनवाड़ी में की जाएगी 19503 पदों पर भर्ती, उम्मीदवारों के लिए जारी है आवेदन प्रक्रिया

महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्य प्रदेश (WCD MP) ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (Worker) और सहायिका (Helper) के बंपर 19503 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इनमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 2027 और सहायिका के 17477 पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया 20 जून से शुरू हो चुकी है। आवेदन की लास्ट डेट 4 जुलाई निर्धारित है, जबकि संशोधन करने की अंतिम तिथि 7 जुलाई तय की गई है। इस बार आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन आवेदन किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उम्मीदवार chayan.mponline.gov.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय सभी जरूरी दस्तावेज और जानकारी सावधानी से भरें। सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए निर्धारित किया गया है।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

महिला उम्मीदवार का कक्षा 12वीं पास होना अनिवार्य है। कैंडिडेट को उसी राजस्व ग्राम (ग्रामीण क्षेत्र) या वार्ड (शहरी क्षेत्र) की स्थायी निवासी होना अनिवार्य है, जहां पद रिक्त है। अन्य ग्राम या वार्ड की महिलाएं उस पद के लिए अयोग्य मानी जाएंगी। आयु सीमा की बात करें तो आवेदनकर्ता की उम्र 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के तहत आयु में छूट दी जाएगी।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

उम्मीदवारों का चयन मेरिट बेसिस पर होगा। साथ ही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी किया जाएगा, जो हर नौकरी में जरूरी होता है। वेतन पर नजर डालें तो यह आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए 7000 रुपए प्रति माह. सहायिका के लिए 4000 रुपए प्रति माह और मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए 5000 रुपए प्रति माह है।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटchayan.mponline.gov.inपर जाएं।
- अब “MP Anganwadi Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- इसके बाद 100 रुपए के आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?