न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

LIC HFL : जूनियर असिस्टेंट के 200 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, वेकेंसी की ये बातें जान लें उम्मीदवार

एलआइसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC HFL) ने जूनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। कंपनी की ओर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 26 Jul 2024 5:34:43

LIC HFL : जूनियर असिस्टेंट के 200 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, वेकेंसी की ये बातें जान लें उम्मीदवार

एलआइसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC HFL) ने जूनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। कंपनी की ओर से 25 जुलाई को जारी अधिसूचना के मुताबिक देश के विभिन्न राज्यों में स्थित कार्यालयों में तैनाती के लिए कुल 200 जूनियर असिस्टेंट की भर्ती की जानी है। इनमें सबसे ज्यादा 53 वेकेंसी महाराष्ट्र के लिए हैं, जबकि कर्नाटक के लिए 38, तेलंगाना के लिए 31, उत्तर प्रदेश के लिए 17 और मध्य प्रदेश के लिए 12 रिक्तियां हैं। एलआइसी एचएफएल ने नोटिफिकेशन जारी करने के साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। ऐसे में जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट lichousing.com पर एक्टिव लिंक पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। लास्ट डेट 14 अगस्त है।

ये है आवेदन शुल्क

आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क 800 रुपए का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के स्नातक डिग्री उत्तीर्ण उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। पत्राचार या दूरस्थ शिक्षा या अंशकालिक माध्यमों से स्नातक किए उम्मीदवार पात्र नहीं हैं। आयु 1 जुलाई 2024 को 21 वर्ष से कम तथा 28 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऐसे में 2 जुलाई 1996 से पहले तथा 1 जुलाई 2003 के बाद जन्मे उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते हैं।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

एलआईसी HCF जूनियर असिस्टेंट भर्ती के लिए उम्मीदवारों को पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) देना होगा। उसके बाद परीक्षा पास होने वाले उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाएगा। उन्हें चयन होने के बाद 32000 से 35000 रुपए प्रति माह वेतन मिलेगा। साथ ही HRA और PF जैसी अन्य सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइटwww.lichousing.comपर जाएं।
- भर्ती का नोटिफिकेशन पीडीएफ फाइल के माध्यम से दिया गया है, उसे डाउनलोड करें।
- एप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें।
- सभी जानकारी ऑनलाइन अपलोड करें।
- आवेदन फॉर्म भरकर सबमिट करें।
- इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?