न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

JSSC ने जारी की अधिसूचना, कॉन्स्टेबल के 4919 पदों पर होगी भर्ती, चयन होने पर मिलेगा इतना वेतन

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने जिला स्तरीय आरक्षी संवर्ग अंतर्गत आरक्षी (Constbale) की रिक्तियों पर भर्ती के लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 21 Dec 2023 5:11:05

JSSC ने जारी की अधिसूचना, कॉन्स्टेबल के 4919 पदों पर होगी भर्ती, चयन होने पर मिलेगा इतना वेतन

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने जिला स्तरीय आरक्षी संवर्ग अंतर्गत आरक्षी (Constbale) की रिक्तियों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली झारखंड आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा - 2023 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। आयोग की ओर से बुधवार (20 दिसंबर) को जारी अधिसूचना (सं.17/2023) के अनुसार रांची, खूंटी, समिडेगा, गुमला, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, गिरीडीह, बोकारो, धनबाद, पलामू, लातेहार, दुमका, जामताड़ा, देवघर, गोड्डा, साहेबगंज व अन्य जिलों में कुल 4919 कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती की जानी है।

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा विज्ञापित कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in पर एक्टिव लिंक से संबंधित पेज पर जाकर एप्लाई कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी से शुरू होगी। उम्मीदवार 14 फरवरी तक अपनी एप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।

इतना है आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए है, जो कि राज्य की अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के उम्मीदवारों के लिए 50 रुपए ही है। चयन शारीरिक दक्षता परीक्षण, चिकित्सीय जांच व लिखित परीक्षा में किए गए परफोरमेंस के आधार पर होगा।

इस दिन तक होगा भुगतान

16 फरवरी की मध्य रात्रि तक परीक्षा शुल्क का भुगतान किया जा सकेगा। 18 फरवरी की मध्य रात्रि तक फोटो व हस्ताक्षर अपलोड कर आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लिया जा सकेगा। 20 से 22 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन में अभ्यर्थी का नाम, जन्मतिथि, ई-मेल आईडी व मोबाइल नंबर को छोड़कर अन्य अशुद्धियों को संशोधन करने के लिए आयोग की वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध कराया जाएगा।

ये है शैक्षणिक योग्यता

झारखंड आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा 2023 में सम्मिलित होने के लिए वे ही उम्मीदवार पात्र हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (10वीं) की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली हो।

ये है आयु सीमा

उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच हो। राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में झारखंड सरकार के आरक्षण नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। अन्य राज्यों के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अनारक्षित वर्ग में आवेदन करना होगा।

होमगार्ड को 50 फीसदी आरक्षण

गृह रक्षक प्रशिक्षित जवानों (होमगार्ड) को नियुक्ति प्रक्रिया में 50 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। होमगार्ड के जवानों के लिए अधिकतम उम्र सीमा में 5 साल की छूट होगी। होमगार्ड के लिए आरक्षित पदों पर अभ्यर्थी नहीं मिलने पर उन पदों पर गैर होमगार्ड के अभ्यर्थियों की नियुक्ति होगी। झारखंड से रजिस्टर्ड होमगार्ड के प्रशिक्षित जवानों, रजिस्ट्रेशन के बाद 3 साल की अवधि या फिर 6 महीने की सक्रिय सेवा देने वाले होमगार्ड के जवानों को ही इस प्रावधान का लाभ मिलेगा।

मिलेगी इतनी सैलरी

इन पदों के लिए ग्रेड-3 के तहत 21700 रुपए से लेकर 69100 रुपए तक सैलरी दी जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

- उम्मीदवार सबसे पहले झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइटjssc.gov.inपर जाएं।
- अब होम पेज पर दिए गए "ऑनलाइन आवेदन करें" के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म भरें।
- फॉर्म भरने के बाद आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- अंत में आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- भविष्य के लिए एप्लिकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका एक प्रिंट निकालकर रख लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट