न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

JSSC : इन 510 रिक्त पदों पर की जाएंगी नियुक्तियां, इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 29 Jun 2024 5:10:06

JSSC : इन 510 रिक्त पदों पर की जाएंगी नियुक्तियां, इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती का एलान किया गया है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू की जाएगी। आवेदन शुरू होते ही अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से जेएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन की लास्ट डेट 31 अगस्त तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवार पात्रता एवं मापदंड की जांच अवश्य कर लें।

ये है पोस्ट डिटेल

इस भर्ती के माध्यम से कुल 510 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से अनारक्षित वर्ग के लिए 230, अनुसूचित जनजाति के लिए 133, अनुसूचित जाति के लिए 44, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (अनु.-1) के लिए 45, पिछड़ा वर्ग (अनु.-2) के लिए 7 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 51 पद आरक्षित हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने आवेदन प्राप्त होने की लास्ट डेट तक मान्यता प्राप्त शैक्षिणक संस्थान से न्यूनतम मैट्रिक/10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को आयु सीमा में निर्धारित वर्षों की छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 अगस्त 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को 100 रुपए शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा। एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 50 रुपए जमा करना होगा। आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकेगा।

एक चरण में ली जाएगी परीक्षा

प्रतियोगिता परीक्षा कंप्यूटर आधारित या ओएमआर आधारित होगी। परीक्षा एक चरण (मुख्य परीक्षा) में ली जाएगी। इसमें सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय उत्तर वाले होंगे। एक प्रश्न तीन अंकों का होगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए तीन अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक की कटौती की जाएगी। मुख्य परीक्षा तीन पत्रों की होगी। पहला पत्र भाषा ज्ञान, दूसरा पत्र जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा और तीसरा पत्र सामान्य अध्ययन का होगा। तीनों पत्रों में अलग-अलग 30-30 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा। पहला पत्र सिर्फ क्वालीफाई के लिए होगा और इसके अंक मेधा सूची में नहीं जुड़ेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट