न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्रिसमस पर विक्की और कैटरीना ने की जमकर पार्टी, प्रियंका-दीपिका सहित इन सितारों ने भी मनाया जश्न

इस समय पूरी दुनिया क्रिसमस के रंग में रंगी हुई है। बॉलीवुड स्टार्स भी इसे अलग-अलग अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 26 Dec 2024 11:26:24

क्रिसमस पर विक्की और कैटरीना ने की जमकर पार्टी, प्रियंका-दीपिका सहित इन सितारों ने भी मनाया जश्न

इस समय पूरी दुनिया क्रिसमस के रंग में रंगी हुई है। बॉलीवुड स्टार्स भी इसे अलग-अलग अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और उनके पति विक्की कौशल ने परिवार के साथ त्योहार का जश्न मनाया। कपल ने अपने फैंस का ध्यान रखते हुए सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की हैं। उनके चाहने वाले इन पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। तस्वीरों में देख सकते हैं कि विक्की और कैटरीना ने जमकर पार्टी की। इनमें से एक फोटो में कैटरीना अपनी बहनों के साथ मस्ती करती दिख रही हैं। कैटरीना ने पोस्ट करने के साथ कैप्शन में “Merry merry merry” लिखा है।

सेलेब्स के साथ-साथ फैंस भी इन पर कमेंट कर रहे हैं। इन्हें करीब 8 लाख लाइक मिल चुके हैं। विक्की ने भी इंस्टाग्राम पर कैटरीना के साथ फोटो शेयर की है, जिसमें कपल एक-दूसरे की बाहों में दिखाई दिया। एक तस्वीर में कैटरीना और विक्की सांता क्लॉज के साथ पोज देते नजर आए। उल्लेखनीय है कि कपल ने इसी साल शादी की तीसरी सालगिरह मनाई थी। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया पर क्रिसमस ईव की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इनमें वह अपने पति अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ नजर आईं।

साथ ही उन्होंने अपनी बेटी मालती की भी फोटो शेयर की हैं, जिनमें वह खेलती हुई दिख रही हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा, “होम।” दीपिका पादुकोण ने अपने क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीर इंस्टाग्राम पर ड्रॉप की है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही है। सामने आई तस्वीर में दीपिका ने अपने क्रिसमस ट्री की झलक दिखाई दी है। खास बात ये है कि ये क्रिसमस ट्री कस्टमाइज्ड है और इसमें रणवीर-दीपिका और दुआ के नाम के डेकोरेशन हैं।

वरुण धवन ने पत्नी, बेटी और पेट डॉग के साथ शेयर की तस्वीर

क्रिसमस लंच पर पूरी कपूर फैमिली इकट्ठा हुई। नीतू कपूर और नव्या नवेली नंदा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस सेलिब्रेशन की झलकियां शेयर की हैं। नीतू ने एक ग्रुप फोटो शेयर की है, जिसमें वह फैमिली की तीन पीढ़ियों के साथ मुस्कराते हुए पोज दे रही हैं। उन्होंने लिखा, “फैमिली क्रिसमस सेलिब्रेशन।” तस्वीर में राहा मां आलिया भट्ट की बाहों में लिपटी हुई हैं, जबकि रणबीर कपूर मस्ती कर रहे हैं।

अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और नातिन नव्या भी इस खास दिन पर दिखाई दिए, जबकि करीना-करिश्मा के माता-पिता रणधीर कपूर और बबीता भी थे। जहान कपूर भी दिखाई दे रहे हैं। नव्या ने पारिवारिक फोटो के साथ चचेरी बहन और मौसी निताशा नंदा के साथ भी एक तस्वीर पोस्ट की है। एक्टर वरुण धवन ने क्रिसमस पर एक बेहद प्यारी फैमिली फोटो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की। वरुण ने पत्नी नताशा दलाल, बेटी लारा और पेट डॉग जॉय की एक दिल छू लेने वाली तस्वीर पोस्ट की है।

खूबसूरती से सजाए गए क्रिसमस ट्री के सामने खड़े वरुण परिवार के साथ बेहद खुश दिख रहे हैं। नताशा बेटी को गोद में लिए हुए हैं। बच्ची ने क्लासिक रेड चेक वाली फ्रॉक, छोटे सफेद मोजे और एक प्यारे लाल क्रिसमस-थीम वाले हेयर बैंड के साथ एक छोटी क्रिसमस टोपी भी पहनी है। हालांकि तस्वीर में लारा का चेहरा छुपाया गया है। चेहरे पर लाल दिल वाली इमोजी लगाई गई है। जॉय फोटो में लारा को बहुत ही प्यार से देखता नजर आ रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री