न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इनके निधन से टूट गईं ‘खट्टा-मीठा’ फेम एक्ट्रेस तृषा, कृति ने कबीर के साथ किया क्रिसमस सेलिब्रेशन

मशहूर साउथ इंडियन एक्ट्रेस तृषा कृष्णन इस समय दुखी है। उनके घर से क्रिसमस वाले दिन बुरी खबर आई है। तृषा ने अपने सोशल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 25 Dec 2024 7:24:50

2 News : इनके निधन से टूट गईं ‘खट्टा-मीठा’ फेम एक्ट्रेस तृषा, कृति ने कबीर के साथ किया क्रिसमस सेलिब्रेशन

मशहूर साउथ इंडियन एक्ट्रेस तृषा कृष्णन इस समय दुखी है। उनके घर से क्रिसमस वाले दिन बुरी खबर आई है। तृषा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने बताया कि उनके बेटे जैसे पेट डॉग का निधन हो गया है। तृषा ने एक इमोशनल नोट लिखा है जिसे देख पता चल रहा है कि उन्हें कितना दुख पहुंचा है। तृषा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने पेट डॉग ‘जोरो’ की मौत कंफर्म की है। तृषा ने लिखा, “क्रिसमस की सुबह-सुबह मेरे बेटे ‘जोरो’ का निधन हो गया है।

जो लोग मुझे अच्छी तरह जानते हैं वो समझ गए होंगे की अब ‘जोरो’ के बिना मेरी लाइफ जीरो है। ‘जोरो’ की मौत से मैं और मेरा परिवार टूट गया और शॉक में है। मैं अब कुछ समय के लिए काम से ब्रेक लूंगी।” यह पोस्ट सामने आने के बाद तृषा के फैंस उनका हौसला बढ़ाने के साथ सांत्वना दे रहे हैं।

बता दें अक्षय कुमार की फिल्म ‘खट्टा-मीठा’ में तृषा ने उनकी हीरोइन का रोल प्ले किया था। तृषा आखिरी बार तमिल फिल्म 'लियो' में विजय थलापति के साथ नजर आई थीं। ये एक्शन फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी। ‘लियो’ तृषा की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। तृषा अब ‘सूर्या 45’, ‘आइडेंटिटी’, ‘ठग लाइफ’, ‘विदामुयार्ची’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।

कृति सेनन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की जश्न की तस्वीरें

दुनियाभर में आज बुधवार (25 दिसंबर) को क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपने दोस्तों संग क्रिसमस सेलिब्रेट किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के होने के भी संकेत मिल रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से उनके रिलेशनशिप की खबरें जोरों पर हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस अटकलें लगा रहे हैं कि वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। तस्वीरों में कृति के साथ सैंटा क्लॉज की ड्रेस पहने एक शख्स को देखा जा सकता है। ये भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी हैं। एक फोटो में चार पैर नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि इनमें एक कृति तो दूसरे कबीर हैं। कबीर ब्रिटेन के जाने-माने बिजनेसमैन हैं।

वे धोनी की पत्नी साक्षी के कजिन ब्रदर हैं। कबीर ब्रिटेन की ट्रैवल एजेंसी के मालिक कुलजिंदर बहिया के बेटे हैं। उधर, साक्षी ने भी क्रिसमस जश्न की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इनमें से एक तस्वीर में कबीर भी नजर आ गए, जिसके बाद तस्वीरें वायरल होने लगीं और लोग दावे करने लगे कि उनका कृति के साथ रिश्ता पक्का हो चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा