Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्रिसमस पर पुष्पा 2 : द रूल ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, बेबी जॉन को मिली औसत सफलता

पुष्पा 2: द रूल के 20 दिन बाद रिलीज़ होने के बावजूद, वरुण धवन की बेबी जॉन अपने पहले दिन बड़ी कमाई करने में विफल रही

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 26 Dec 2024 12:05:59

क्रिसमस पर पुष्पा 2 : द रूल ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, बेबी जॉन को मिली औसत सफलता

क्रिसमस के मौके पर प्रदर्शित हुई निर्माता एटली की कलीस के निर्देशन में बनी वरुण धवन अभिनीत बेबी जॉन छुट्‌टी के मौके का फायदा उठाने में नाकाम रही। पुष्पा 2 को अवकाश के दिन दर्शकों ने बेतहाशा प्यार दिया । अपने 21वें दिन पुष्पा 2 के हिन्दी वर्जन ने बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करते हुए वरुण धवन की बेबी जॉन को मुकाबले में पीछे छोड़ दिया।

वरुण धवन की 2024 में पहली और एकमात्र मुख्य भूमिका वाली फिल्म बेबी जॉन आखिरकार क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को रिलीज हो गई। इस बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म में वामिका गब्बी और कीर्ति सुरेश भी अहम भूमिका में हैं। चूंकि बेबी जॉन को छोड़कर त्यौहारी सीजन में सिनेमाघरों में कोई और बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई थी, इसलिए उम्मीद थी कि यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करेगी। हालांकि, बेबी जॉन की टक्कर अल्लू अर्जुन अभिनीत अखिल भारतीय फिल्म पुष्पा 2 से हुई, जिसने वरुण धवन की फिल्म के शुरुआती दिन के आंकड़ों को प्रभावित किया।

सैकनिल्क के अनुसार, बेबी जॉन ने बुधवार को 12.50 करोड़ रुपये कमाए, जबकि पुष्पा 2 ने सिनेमाघरों में रिलीज के 21वें दिन 19.75 करोड़ रुपये कमाए, जिसमें इसके डब हिंदी संस्करण से 15 करोड़ रुपये शामिल हैं। बेबी जॉन के लिए असली परीक्षा गैर-छुट्टियों वाले दिन, गुरुवार और शुक्रवार को होगी, जो फिल्म की गति निर्धारित करेंगे और बॉक्स ऑफिस पर इसके अंतिम भाग्य का फैसला करेंगे।

पुष्पा 2 की बात करें तो फिल्म ने अब तक भारत में 1109.85 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जिसमें इसके डब हिंदी और ओजी तेलुगु वर्जन का बड़ा योगदान है। यह जवान, गदर 2 और स्त्री 2 के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ते हुए पहले ही सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन चुकी है।
बेबी जॉन के बारे में

जब से यह फिल्म चर्चा में आई है, तब से यह बताया जा रहा है कि बेबी जॉन साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय और निर्देशक एटली कुमार की फिल्म थेरी की हिंदी रीमेक है। एक इंटरव्यू में वरुण धवन ने खुद माना कि यह थेरी से प्रेरित है, लेकिन इसमें कई बड़े बदलाव किए गए हैं।

वरुण धवन के अलावा फिल्म में वामिका गब्बी और कीर्ति सुरेश भी अहम भूमिका में हैं। बेबी जॉन का निर्देशन कलीस ने किया है। पुष्पा 2 के अलावा फिल्म को डिज्नी की एनिमेटेड फिल्म मुफासा: द लॉयन किंग से भी कड़ी टक्कर मिल रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका