न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ITBP : इन 51 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, उम्मीदवार यहां हासिल करें वेतन सहित ये जानकारियां

भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) ने हेड कॉन्स्टेबल (मोटर मैकेनिक) और कॉन्स्टेबल (मोटर मैकेनिक) के 51 पदों पर भर्ती के लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 25 Dec 2024 6:33:39

ITBP : इन 51 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, उम्मीदवार यहां हासिल करें वेतन सहित ये जानकारियां

भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) ने हेड कॉन्स्टेबल (मोटर मैकेनिक) और कॉन्स्टेबल (मोटर मैकेनिक) के 51 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 24 दिसंबर से शुरू हो गई है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार 22 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.inपर जाकर फॉर्म भरना होगा।

ये है पोस्ट डिटेल

हेड कॉन्स्टेबल (मोटर मैकेनिक) के 7 और कॉन्स्टेबल (मोटर मैकेनिक) के 44 पद हैं। इसमें 10 प्रतिशत रिक्तियां पूर्व सैनिकों (ESM) के लिए आरक्षित हैं। यदि ESM उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रिक्तियां योग्य लोगों की अनुपलब्धता के कारण खाली रहती हैं, तो वे अन्य श्रेणियों से भरी जाएंगी।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

हेड कॉन्स्टेबल के लिए आवेदन करने वाले को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 पास होना अनिवार्य है। कॉन्स्टेबल के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी को 100 रुपए आवेदन शुल्क के रूप में देने होंगे। एससी, एसटी और एक्स-सर्विसमैन को फीस से छूट दी गई है।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

चयन प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षण, शारीरिक मानक परीक्षण, मूल दस्तावेजों का सत्यापन, लिखित परीक्षा, व्यावहारिक परीक्षण, पूर्ण चिकित्सा परीक्षा और समीक्षा चिकित्सा परीक्षा शामिल हैं। आईटीबीपी हेड कॉन्स्टेबल पद पर उम्मीदवारों को हर महीने लेवल-4 के अनुसार 25500-81100 रुपए दिए जाएंगे। कॉन्स्टेबल के लिए चयन होने पर हर महीने 21700-69100 रुपए मिलेंगे।

ऐसे करें आवेदन

- आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइटrecruitment.itbpolice.nic.inपर जाएं।
- अब “ITBP Recruitment 2024” लिंक पर क्लिक करें।
- अब आवेदन पत्र भरें और सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
- आवेदन पत्र जमा करें और रसीद का प्रिंटआउट लें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी