न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘कंगुवा’ फेम सूर्या की फिल्म ‘रेट्रो’ का टीजर रिलीज, ‘भूल भुलैया 3’ का इस दिन से लें OTT पर मजा

एक्टर सूर्या और डायरेक्टर कार्तिक सुब्बाराज की मच अवेटेड फिल्म का नाम सामने आ गया है। इस फिल्म का नाम 'रेट्रो' रखा गया है। निर्माताओं...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 25 Dec 2024 8:19:25

2 News : ‘कंगुवा’ फेम सूर्या की फिल्म ‘रेट्रो’ का टीजर रिलीज, ‘भूल भुलैया 3’ का इस दिन से लें OTT पर मजा

एक्टर सूर्या और डायरेक्टर कार्तिक सुब्बाराज की मच अवेटेड फिल्म का नाम सामने आ गया है। इस फिल्म का नाम 'रेट्रो' रखा गया है। निर्माताओं ने आज बुधवार को क्रिसमस के मौके पर एक रोमांचक टाइटल प्रोमो जारी किया है। 'रेट्रो' एक गैंगस्टर ड्रामा है, जिसमें एक्ट्रेस पूजा हेगड़े भी एक अहम रोल में नजर आएंगी। सूर्या ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल पर टीजर का लिंक शेयर करते हुए लिखा, “सभी को मेरी क्रिसमसl रेट्रो 2025 की गर्मियों में आ रही है...जल्द मिलते हैं...”

यह सूर्या की 44वीं फिल्म है। पूजा ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल से झलक शेयर की है। टीजर 2 मिनट और 5 सैकंड का है। टीजर की शुरुआत में सूर्या और पूजा बनारस के घाट के किनारे बैठे नजर आते हैं। पूजा, सूर्या के हाथ में एक पवित्र धागा बांधती हैं। सूर्या उनकी आंखों में देखकर कहते हैं, “मैं अपने गुस्से पर काबू पाऊंगा। मैं अपने पिता के साथ काम करना छोड़ दूंगा। हिंसा, गुंडागर्दी, लाठी-गोली—अब सब कुछ छोड़ दूंगा।

मैं मुस्कुराने की कोशिश करूंगा और खुश रहने की कोशिश करूंगा। मेरे जीवन का उद्देश्य तुम्हारे शब्दों में प्रेम है। शुद्ध प्रेम। बस यही। मैं सब कुछ सीधे और ईमानदारी से कह रहा हूं। अब बताओ क्या हमें शादी कर लेनी चाहिए?” बता दें सूर्या को आखिरी बार 'कंगुवा' फिल्म में देखा गया था। इसमें बॉबी देओल ने विलेन का रोल निभाया था।

फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह फ्लॉप साबित हुई। दूसरी ओर, ‘किसी का भाई किसी की जान’ फेम पूजा के पास कई खास प्रोजेक्ट हैं। पूजा के पास थलपति विजय के साथ ‘थलापति 69’ और ‘है जवानी तो इश्क होना है’ सहित कई अन्य रोमांचक प्रोजेक्ट हैं। एक्ट्रेस ने हाल में एक पोस्ट शेयर करके चेन्नई में ‘थलापति 69’ की शूटिंग शुरू होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी।

कार्तिक आर्यन की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ दिवाली पर हुई थी रिलीज

इस साल दिवाली के मौके पर 1 नवंबर को एक्टर कार्तिक आर्यन की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ ने थिएटर्स में दस्तक दी थी। फिल्म ने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। ऐसे में जो लोग किसी कारण से इसे सिनेमाघरों में नहीं देख पाए या फिर से मजा लेने की चाहत रखते हैं, वे इसकी ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

उनके लिए खुशखबरी है। इसकी ओटीटी पर स्ट्रीम होने की डेट सामने आ गई है। ये 27 दिसंबर से ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाली है। ये नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर के लिए तैयार है। नेटफ्लिक्स इंडिया के इंस्टा पेज पर कार्तिक का एक वीडियो शेयर कर इस खबर को बताया गया। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा “TUDUM कार्तिक आर्यन के पास आपके लिए एक क्रिसमस सरप्राइज है! जल्द ही आ रहा है।”

बता दें ‘भूल भुलैया 3’ में कार्तिक के साथ विद्या बालन, तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित और राजपाल यादव, विजय राज, संजय मिश्रा जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म के डायरेक्टर अनीस बज्मी हैं। सैकनिल्क की मानें तो इस फिल्म ने दुनियाभर में 389.33 करोड़ और भारत में 260.09 करोड़ रुपए कमाए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा