न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

झारखंड हाईकोर्ट में टाइपिस्ट के 249 पदों के लिए इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, इन बातों का रखें ध्यान

झारखंड हाईकोर्ट में टाइपिस्ट के 249 पदों पर भर्ती निकाली गई है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 मार्च से शुरू होगी। जो उम्मीदवार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 25 Feb 2024 5:45:36

झारखंड हाईकोर्ट में टाइपिस्ट के 249 पदों के लिए इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, इन बातों का रखें ध्यान

झारखंड हाईकोर्ट में टाइपिस्ट के 249 पदों पर भर्ती निकाली गई है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 मार्च से शुरू होगी। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट jharkhandhighcourt.nic.in पर जाकर ऐसा कर पाएंगे। टाइपिस्ट (सिविल कोर्ट) के 17, कोर्ट रीडरकम डिपोजिशन राइटर के 14 और डिपोजिशन टाइपिस्ट (सिविल कोर्ट) के 218 पदों पर भर्ती की जाएगी।

ये है शैक्षणिक योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी भी विषय से ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है। साथ ही इंग्लिश में 40 शब्द प्रति मिनट की गति से टाइपिंग और हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की गति से टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए। हिंदी की टाइपिंग कृति देव 10 फॉन्ट में होगी।

ये है आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने वाले अनारक्षित व ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आयु सीमा 21 वर्ष से 35 वर्ष है, जबकि बीसीआई व बीसी-II कैटेगरी के लिए 37 वर्ष। अनारक्षित वर्ग व ईडब्ल्यूएस, बीसी- I, बीसी-II कैटेगरी की महिला-38 वर्ष और एससी व एसटी (पुरुष व महिला दोनों)-40 वर्ष होनी चाहिए साथ ही दिव्यांग को आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट मिलेगी।

ये है आवेदन फीस

इन पदों पर आवेदन करने वाले अनारक्षित व ईडब्ल्यूएस, बीसी I व बीसी II को 500 रुपए तथा एससी, एसटी, दिव्यांग को 125 रुपए देने होंगे।

ऐसे होगा चयन

इस परीक्षा में टाइपिंग टेस्ट, पर्सनलिटी टेस्ट व इंटरव्यू होना है। बता दें कि टाइपिंग टेस्ट 90 अंकों का होगा। कुल वेकेंसी के 3 गुना उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर पर्सनलिटी टेस्ट व इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

मिलेगी इतनी सैलरी

टाइपिस्ट/कॉपीस्ट (सिविल कोर्ट) के लिए चयन होने पर पे मैट्रिक्स लेवल 4, 7वीं पीआरसी के तहत 25500 – 81100 रुपए मिलेंगे। कोर्ट रीडर कम डिपोजिशन राइटर के लिए चयन होने पर पे मैट्रिक्स लेवल 4, 7वीं पीआरसी के तहत 25500 – 81100 रुपए मिलेंगे। डिपोजिशन टाइपिस्ट (सिविल कोर्ट) - लेवल 2, 7वां पीआरसी के तहत 19900 – 63200 रुपए मिलेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?