न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

झारखंड : 10वीं पास के लिए नौकरी का शानदार मौका, 357 पदों के लिए जल्द से जल्द करें आवेदन

झारखंड में रांची से करीब सरायकेला खरसावां में डिप्टी कमिश्नर ऑफिस में चौकीदार के लिए पदों के लिए भर्तियां निकली हैं। सरायकेला-खरसावां...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 20 Jul 2024 6:27:49

झारखंड : 10वीं पास के लिए नौकरी का शानदार मौका, 357 पदों के लिए जल्द से जल्द करें आवेदन

झारखंड में रांची से करीब सरायकेला खरसावां में डिप्टी कमिश्नर ऑफिस में चौकीदार के लिए पदों के लिए भर्तियां निकली हैं। सरायकेला-खरसावां जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त कार्यालय ने चौकीदार के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती की प्रक्रिया को 30 अगस्त तक पूरा किया जाना है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए 25 जुलाई तक आवेदन जमा कर सकते हैं।

ये है पोस्ट डिटेल

झारखंड में निकली चौकीदार भर्ती के जरिए कुल 357 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इनमें अनरिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स के 142 पद शामिल हैं। एससी कैंडिडेट्स के लिए 146 पद और एससी के लिए 3 पद हैं। अत्यंत पिछड़ा वर्ग का 1 पद, पिछड़ा वर्ग के लिए 15 पद और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए 50 पद खाली है।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा आवेदक को राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए और उन्हें साइकिल चलाना आना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 35 साल निर्धारित की गई है। हालांकि रिजर्व वर्ग के लोगों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।

ये है आवेदन शुल्क

एससी और एसटी कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क के तौर पर 100 रुपए भुगतान करने होंगे। सामान्य और ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 200 रुपए आवेदन फीस जमा करनी होगी।

ऐसे होगा चयन

इन पदों पर चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को रिटन टेस्ट देना होगा। परीक्षा का सिलेबस जीके और स्थानीय भाषा पर आधारित रहेगा। इन दोनों ही विषयों से 50 MCQ सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में किसी भी प्रकार की कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

मिलेगी इतनी सैलरी

इस भर्ती अभियान के तहत चयनित होने वाले उम्मीदवारों को सैलरी के तौर पर 18000 से लेकर 56900 रुपए प्रति माह दिए जाएंगे।

ऐसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लिकेशन फॉर्म के साथ सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स की सेल्फ वेरिफाइड फोटो कॉपी 25 जुलाई तक जिला सामान्य शाखा, उपायुक्त कार्यालय, सरायकेला-खरसावां में जमा करनी होगी। आवेदन को बंद लिफाफे में निबंधित डाक/स्पीड पोस्ट से जिला सामान्य शाखा, उपायुक्त कार्यालय, सरायकेला, खरसावां, गौरांगडीह, पिन कोड- 833219 पते पर भी भेज सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट