न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अग्निवीर भर्ती 2025 : सेना ने जारी किया नोटिफिकेशन और शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, देखें पूरी डिटेल

भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही सेना में भर्ती के लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 12 Mar 2025 6:00:07

अग्निवीर भर्ती 2025 : सेना ने जारी किया नोटिफिकेशन और शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, देखें पूरी डिटेल

भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही सेना में भर्ती के लिए आज बुधवार (12 मार्च) से आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर एप्लाई कर सकते हैं। लास्ट डेट 10 अप्रैल है।

ये है शैक्षणिक योग्यता

कैंडिडेट्स के लिए पद के हिसाब से योग्यता निर्धारित की गई है। इस साल 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। सेना में अग्निवीर भर्ती के तहत जीडी पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का 45 फीसदी नंबरों के साथ 10वीं पास होना चाहिए। वहीं अग्निवीर क्लर्क पदों के लिए 60 फीसदी नंबरों के साथ कैंडिडेट का 12वीं पास होना चाहिए। अग्निवीर ट्रेड्समैन पदों के लिए आवेदक का 33 फीसदी नंबरों के साथ 8वीं पास होना अनिवार्य है।

ये है आयु सीमा

इस भर्ती अभियान का उद्देश्य जनरल ड्यूटी, तकनीकी, क्लर्क/स्टोर कीपर तकनीकी और ट्रेड्समैन सहित विभिन्न पदों को भरना है। इन सभी पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 17½ से 21 साल के बीच में होनी चाहिए।

ये है आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को 250 रुपए का नॉन रिफंडेबल आवेदन शुल्क देना होगा। यह आवेदन शुल्क हर श्रेणी के उम्मीदवार के लिए लागू होगा।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवार अपनी पात्रता के आधार पर अधिकतम दो श्रेणियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। दो श्रेणियों का चयन करने वाले आवेदकों को अलग-अलग आवेदन जमा करने होंगे। दो सामान्य प्रवेश परीक्षाओं (CEE) में शामिल होना होगा और उच्च फिटनेस मानकों वाली श्रेणी के आधार पर एक या दो भर्ती रैलियों और चिकित्सा परीक्षणों से गुजरना होगा।

ये है परीक्षा पैटर्न

परीक्षा 13 भाषाओं में होगी। उम्मीदवारों को श्रेणी के आधार पर एक घंटे में 50 या दो घंटे में 100 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर तकनीकी उम्मीदवारों के लिए टाइपिंग टेस्ट आयोजित होगा। इसमें उम्मीदवारों को अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड पास करनी होगी।

ऐसे करें आवेदन

- सेना की आधिकारिक वेबसाइटjoinindianarmy.nic.inपर जाएं।
- अब रजिस्ट्रेशन कर प्रोफाइल बनाएं।
- होम पेज पर दिए गए JCO/OR/अग्निवीर एप्लाई/लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉग इन करें और फॉर्म भरें।
- डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस जमा कर सबमिट करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?