न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IBPS : उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर! इन बैंकों में भरे जाएंगे 5208 पद, आवेदन प्रक्रिया भी शुरू

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सलेक्शन (IBPS) की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए नोटिफिकेशन जारी करने के साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 01 Jul 2025 6:23:25

IBPS : उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर! इन बैंकों में भरे जाएंगे 5208 पद, आवेदन प्रक्रिया भी शुरू

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सलेक्शन (IBPS) की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए नोटिफिकेशन जारी करने के साथ ही आज मंगलवार (1 जुलाई) से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जो भी अभ्यर्थी स्नातक उत्तीर्ण हैं वे इस भर्ती के लिए तुरंत ही ऑनलाइन माध्यम से आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.ibps.in/पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की लास्ट डेट 21 जुलाई है।

ये है पोस्ट डिटेल

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत भाग लेने वाले बैंकों के कुल 5208 खाली पदों को भरा जाएगा। इसमें बैंक ऑफ बड़ौदा के 1000 पद, बैंक ऑफ इंडिया के 700 पद, बैंक ऑफ महाराष्ट्र के 1000 पद, केनरा बैंक के 1000 पद, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के 500 पद, इंडियन ओवरसीज बैंक के 450 पद, पंजाब नेशनल बैंक के 200 पद, पंजाब और सिंध बैंक के 358 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष एवं अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी उम्र में आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को छूट प्रदान की जाएगी। उम्र की गणना 1 जुलाई 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

जनरल, ओबीसी वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 850 रुपए का भुगतान करना जरूरी है। एससी, एसटी एवं पीएच वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपए तय किया गया है।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

उम्मीदवारों को चयन के लिए विभिन्न चरणों से गुजरना होगा। सबसे पहले प्रीलिम्स एग्जाम, फिर मेन्स एग्जाम और अंत में इंटरव्यू क्लियर करना पड़ेगा। वेतन की बात करें तो यह 48480-85920 रुपए प्रति माह तक होगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आधिकारिक पोर्टलhttps://www.ibps.in/पर जाएं।
- अब नए पोर्टल पर Click here for New Registration पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करें।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल, हस्ताक्षर, फोटोग्राफ आदि अपलोड करें।
- अंत में निर्धारित शुल्क जमा करके पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?