न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात हाईकोर्ट : भर्ती अभियान के तहत भरे जाएंगे 212 पद, कैंडिडेट्स के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

गुजरात उच्च न्यायालय ने सिविल जज के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन आज शनिवार (1 फरवरी) से शुरू हो गई। निर्धारित...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 01 Feb 2025 6:38:14

गुजरात हाईकोर्ट : भर्ती अभियान के तहत भरे जाएंगे 212 पद, कैंडिडेट्स के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

गुजरात उच्च न्यायालय ने सिविल जज के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन आज शनिवार (1 फरवरी) से शुरू हो गई। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार गुजरात हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट gujarathighcourt.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 1 मार्च है। कैंडिडेट्स इस तिथि तक या इससे पहले ही एप्लाई कर दें। इस भर्ती अभियान के तहत 212 पदों को भरा जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा 23 मार्च और मुख्य लिखित परीक्षा 15 जून को होगी। वायवा-वोक टेस्ट (इंटरव्यू) अगस्त/सितंबर में होगा।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

उम्मीदवार के पास भारत में विधि द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री होनी चाहिए और स्थानीय भाषा (गुजराती) में प्रवीणता परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। पद के लिए आवेदन करने की आयु सीमा 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति या सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्ग या बेंचमार्क विकलांगता (PwBD) या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के मामले में 38 वर्ष की आयु पूरी नहीं की होनी चाहिए।

ये है आवेदन शुल्क

सामान्य कैटेगरी के उम्मीदवारों को 2000 रुपए की परीक्षा फीस और बैंक शुल्क का भुगतान करना होगा। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्ग, बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह राशि 1000 रुपए है।

ये है परीक्षा पैटर्न

प्रीलिम्स परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी, जिसके लिए 2 घंटे मिलेंगे। परीक्षा में 1-1 अंक के 100 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे। सबसे खास बात ये है कि इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी यानी प्रत्येक गलत जवाब के लिए 0.33 अंक काट लिए जाएंगे।

ऐसे करें एप्लाई

- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटgujarathighcourt.nic.inपर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें।
- इतना करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन के लिए आगे बढ़ें।
- आवेदन पत्र पूरा भरने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें।
- इसके बाद फॉर्म का पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट ले लें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट