न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

DFCCIL : 642 पदों के लिए अब इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन, उम्मीदवार यहां देखें पूरी डिटेल

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (DFCCIL) ने करीब एक महीने पहले 642 पद भरने के लिए विज्ञप्ति जारी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 17 Feb 2025 6:06:17

DFCCIL : 642 पदों के लिए अब इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन, उम्मीदवार यहां देखें पूरी डिटेल

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (DFCCIL) ने करीब एक महीने पहले 642 पद भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की थी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 जनवरी से चल रही। पहले 18 फरवरी लास्ट डेट थी, लेकिन उम्मीदवार अब 23 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की अंतिम तिथि भी यही है। फॉर्म में सुधार करने की तिथि 23 से 27 फरवरी है। स्टेज 1 परीक्षा का आयोजन अप्रेल और स्टेज 2 परीक्षा का आयोजन अगस्त में किया जा सकता है। लिखित के बाद पीईटी टेस्ट भी होगा, जिसका आवेदन अक्टूबर या नवंबर में किया जा सकता है।

ये है पोस्ट डिटेल

इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 642 पदों को भरना है, जिनमें से 3 रिक्तियां जूनियर मैनेजर पदों के लिए, 36 कार्यकारी (सिविल) के लिए, 64 कार्यकारी (इलेक्ट्रिकल) के लिए, 75 कार्यकारी (सिग्नल और दूरसंचार) के लिए और मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के लिए 464 रिक्तियां निर्धारित है।

ये है आवेदन शुल्क

इस भर्ती में शामिल होने वाले जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को एग्जीक्यूटिव पदों के लिए 1000 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एमटीएस रिक्तियों के लिए जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों को 500 रुपए का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/भूतपूर्व सैनिक/ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को छूट दी गई है।

ऐसे होगा चयन

एमटीएस पदों के लिए अभ्यर्थियों को दो कंप्यूटर आधारित परीक्षा पास करना होगा। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन और मूल्यांकन परीक्षण होगा। वहीं जूनियर मैनेजर और एग्जीक्यूटिव के लिए चयन प्रक्रिया में सीबीटी 1 और सीबीटी 2 शामिल है, इसके बाद दस्तावेज और चिकित्सकीय परीक्षा होगी।

मिलेगा इतना वेतन

जूनियर मैनेजर के पद के लिए 50,000-1,60,000 रुपए (ई2 लेवल, आईडीए पे स्केल), एग्जीक्यूटिव के लिए 30,000-1,20,000 रुपए (ई0 लेवल, आईडीए पे स्केल) और मल्टी-टास्किंग स्टाफ में चयनित उम्मीदवारों को 16,000-45,000 रुपए (एन-1 लेवल, आईडीए पे स्केल) का वेतन मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटdfccil.comपर जाएं।
- होमपेज पर करिअर—ओपन मार्केट रिक्रूटमेंट पर जाएं।
- अब "विज्ञापन संख्या 01/DR/2025: DFCCIL में जूनियर मैनेजर, एग्जीक्यूटिव और एमटीएसके पद के लिए खुले बाजार से सीधी भर्ती" पर क्लिक करें।
- यहां पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।
- अब फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?