न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

DDA : इन 1732 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, उम्मीदवार इस दिन से कर सकेंगे आवेदन

दिल्ली डवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) की ओर से ग्रुप A, B व C के अंतर्गत आने वाले विभिन्न पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 14 Sep 2025 6:45:34

DDA : इन 1732 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, उम्मीदवार इस दिन से कर सकेंगे आवेदन

दिल्ली डवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) की ओर से ग्रुप A, B व C के अंतर्गत आने वाले विभिन्न पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती का ऐलान किया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 अक्टूबर से शुरू की जाएगी जो 5 नवंबर 2025 तक जारी रहेगी। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट dda.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

ये है पोस्ट डिटेल

इस भर्ती के माध्यम से ग्रुप ए, बी व सी के तहत कुल 1732 पदों को भरा जाएगा।

डिप्टी डायरेक्टर (आर्किटेक्ट) : 04 पद
डिप्टी डायरेक्टर (पब्लिक रिलेशन) : 01 पद
डिप्टी डायरेक्टर (प्लानिंग) : 04 पद
असिस्टेंट डायरेक्टर (प्लानिंग) : 19 पद
असिस्टेंट डायरेक्टर (आर्किटेक्ट) : 08 पद
असिस्टेंट डायरेक्टर (लैंडस्केप) : 01 पद
असिस्टेंट डायरेक्टर (सिस्टम) : 03 पद
असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (सिविल) : 10 पद
असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) : 03 पद
असिस्टेंट डायरेक्टर (मिनिस्ट्रियल) : 15 पद
लीगल असिस्टेंट : 07 पद
प्लानिंग असिस्टेंट : 23 पद
आर्किटेक्चरल असिस्टेंट : 09 पद
प्रोग्रामर : 06 पद
जूनियर इंजीनियर (सिविल) : 104 पद
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल) : 67 पद
सेक्शनल ऑफिसर (हॉर्टिकल्चर) : 75 पद
नायब तहसीलदार : 06 पद
जूनियर ट्रांसलेटर (राजभाषा) : 06 पद
असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर (नॉन मिनिस्ट्रियल) : 06 पद
सर्वेयर : 06 पद
स्टेनोग्राफर ग्रेड डी : 44 पद
पटवारी : 79 पद
जूनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट : 199 पद
माली : 282 पद
मल्टी टास्किंग स्टाफ (नॉन मिनिस्ट्रियल) : 745 पद

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। किसी पद के लिए 10वीं ही काफी है जबकि किसी के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन या बीटेक जरूरी है। आयु सीमा की बात करें तो यह न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 40 साल है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपए का भुगतान करना होगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, भूतपूर्व सैनिक, महिला, दिव्यांग के लिए कोई फीस नहीं है यानी वे निशुल्क आवेदन कर सकेंगे।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चरणों के आधार पर होगा। इनमें ऑनलाइन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, टाइपिंग टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं। वेतन की बात करें तो यह 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार मिलेगा। अन्य अलाउंस का लाभ भी दिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

- ऑफिशियल वेबसाइटdda.gov.inपर जाएं।
- वेबसाइट पर उपलब्ध "ऑनलाइन आवेदन" लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी करें।
- जरूरी डिटेल्स भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करें।
- इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?