न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चंडीगढ़ : शिक्षा विभाग की ओर से JBT के 396 पदों पर होगी भर्ती, शुरू हो चुकी है पंजीकरण प्रक्रिया

शिक्षा विभाग, चंडीगढ़ ने जूनियर बेसिक टीचर (JBT) पदों पर भर्ती निकाली है। इन रिक्तियों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया बुधवार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 25 Jan 2024 5:22:19

चंडीगढ़ : शिक्षा विभाग की ओर से JBT के 396 पदों पर होगी भर्ती, शुरू हो चुकी है पंजीकरण प्रक्रिया

शिक्षा विभाग, चंडीगढ़ ने जूनियर बेसिक टीचर (JBT) पदों पर भर्ती निकाली है। इन रिक्तियों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया बुधवार (24 जनवरी) से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट chdeducation.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की लास्ट डेट 19 फरवरी तक है। उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान 22 फरवरी दोपहर 2.00 बजे तक कर सकते हैं।

ये है पोस्ट डिटेल

चंडीगढ़ शिक्षा विभाग में जूनियर बेसिक टीचर (JBT) के 396 पदों पर भर्ती की जानी है।

सामान्य : 179
ओबीसी : 94
एससी : 84
ईडब्ल्यूएस : 39

ये है शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए और एनसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त कम से कम 2 वर्ष की अवधि का प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा। साथी ही एनसीटीई द्वारा बनाए गए दिशानिर्देशों के अनुसार आयोजित केंद्रीय पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए।

ये है आयु सीमा

चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की तरफ से राज्य में जूनियर बेसिक टीचर (JBT) पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2024 को 21 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट लागू है।

ये है आवेदन शुल्क

जूनियर बेसिक टीचर (JBT) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपए और एससी श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपए का भुगतान करना होगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि शुल्क भुगतान ऑनलाइन करना होगा।

मिलेगा इतना वेतन

जूनियर बेसिक टीचर भर्ती अभियान के तहत चयनित उम्मीदवारों को 9300 रुपए से 34800 रुपए + ग्रेड वेतन 4200 रुपए (स्तर 5) के मुताबिक वेतन दिया जाएगा।

ऐसे होगा चयन

अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा में प्राप्तांक के आधार पर होगा। जिन अभ्यर्थियों के बराबर मार्क्स आएंगे, तो ऐसी स्थिति में डीएलएड में अधिक अंक वालों को मेरिट में ऊपर रखा जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

- चंडीगढ़ जेबीटी शिक्षक भर्ती 2024 के लिए आधिकारिक वेबसाइटchdeducation.gov.inपर जाएं।
- एप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र प्रिंट करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?