न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

CGPSC : 30 रिक्त पदों के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, जानें-भर्ती को लेकर सभी जरूरी बातें

छत्तीसगढ़ में सहायक संचालक उद्योग/प्रबंधक (वाणिज्य एवं उद्योग विभाग) के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। इसके लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 10 Mar 2025 6:02:38

CGPSC : 30 रिक्त पदों के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, जानें-भर्ती को लेकर सभी जरूरी बातें

छत्तीसगढ़ में सहायक संचालक उद्योग/प्रबंधक (वाणिज्य एवं उद्योग विभाग) के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज सोमवार (10 मार्च) से शुरू हो गई है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार सीजीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइटpsc.cg.gov.inपर जाकर ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकेंगे। लास्ट डेट 8 अप्रेल तय की गई है।

ये है पोस्ट डिटेल

भर्ती में कुल 30 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें विभिन्न वर्गों के लिए पद आरक्षित हैं। अनारक्षित वर्ग के लिए 13 पद, अनुसूचित जाति (SC) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 4-4 पद तथा अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 9 पद रखे गए हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

अभ्यर्थी ने किसी भी विषय में स्नातक उत्तीर्ण किया हो या औद्योगिक रसायन शास्त्र, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएशन अथवा मान्यता प्राप्त संस्था से एमबीए/पीजीडीएम (AICTE) किया हो। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 30 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है।

ये है आवेदन शुल्क

सहायक संचालक उद्योग/प्रबंधक भर्ती में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य से बाहर के अभ्यर्थियों को 400 रुपए की एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना होगा। छत्तीसगढ़ के मूल निवासी इस भर्ती के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं, यानी उन्हें कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

ऐसे होगा चयन

आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवार लिखित परीक्षा या साक्षात्कार (इंटरव्यू) के लिए सीधे पात्र नहीं होंगे। आयोग द्वारा निर्धारित न्यूनतम और उच्च योग्यताओं के आधार पर उम्मीदवारों की संख्या सीमित की जाएगी। चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार या केवल साक्षात्कार के माध्यम से पूरी की जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइटpsc.cg.gov.inपर जाएं।
- होमपेज पर “असिस्टेंट डायरेक्टर इंडस्ट्री/मैनेजर पंजीकरण” लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू करें।
- आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
- भविष्य के लिए आवेदन का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी