न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BSPHCL : 2610 पदों के लिए उम्मीदवारों के पास है शानदार मौका, इस दिन से शुरू होगा आवेदन

बिहार की बिजली कंपनी बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) ने 2600 से ज्यादा रिक्त पदों पर नियमित भर्ती...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 18 Jun 2024 6:20:25

BSPHCL : 2610 पदों के लिए उम्मीदवारों के पास है शानदार मौका, इस दिन से शुरू होगा आवेदन

बिहार की बिजली कंपनी बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) ने 2600 से ज्यादा रिक्त पदों पर नियमित भर्ती के लिए आवेदन की नई डेट घोषित कर दी है। इस भर्ती के लिए आवेदन 20 जून से शुरू होगा। आवेदन की लास्ट डेट 19 जुलाई तय की गई है। इससे पहले इस भर्ती के लिए आवेदन 1 अप्रैल से शुरू होने वाला था, लेकिन इसे तकनीकी दिक्कतों के चलते स्थगित करना पड़ा था। BSPHCL और इसकी सहयोगी कंपनियों में तकनीकी और गैर तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन मार्च में ही जारी हुआ था। अधिसूचना के अनुसार टेक्नीशियन ग्रेड 3 के 2000, जूनियर अकाउंट्स क्लर्क के 300 और कॉरेस्पांडेंस क्लर्क के 150 रिक्त पदों पर भर्ती होगी। आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट https://www.bsphcl.co.in/पर जाकर करना है। नोटिफिकेशन भी इसी वेबसाइट पर मिलेगा।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

टेक्निकल ग्रेड 3 के लिए 10वीं पास होने के साथ इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में दो साल का आईटीआई डिप्लोमा किया होना चाहिए। उम्र सीमा 18 से 37 साल है। जूनियर अकाउंट्स क्लर्क के लिए कॉमर्स में ग्रेजुएशन जरूरी है। उम्र सीमा 18 से 37 साल है। कॉरेस्पांडेंस क्लर्क/स्टोर असिस्टेंट के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएशन और उम्र सीमा 21 से 37 साल है। जूनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर जेईई जीटीओ के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा आवश्यक है और उम्र 18 से 37 साल। असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (जीटीओ) के लिए कम से कम 60 फीसदी अंकों के साथ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक या बीई होना चाहिए।

ये है आवेदन शुल्क

जनरल, ईबीसी और बीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपए तय किया गया है। एससी, एसटी, दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह राशि 375 रुपए है।

ऐसे होगा चयन

बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) और इसकी सहयोगी कंपनियों में रिक्त पदों पर चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। इसमें क्वालिफाइंग मार्क्स अनारक्षित वर्ग के लिए 40, बीसी के लिए 36.5, ईबीसी के लिए 34, एससी/एसटी व महिलाओं के लिए 32 है।

मिलेगी इतनी सैलरी

असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के लिए चयन होने पर 36800 से लेकर 58600 रुपए प्रति महीना वेतन मिलेगा। जूनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर बनने पर 25900 से लेकर 48900 रुपए प्रति माह सैलरी मिलेगी। अन्य सभी पदों के लिए सैलरी के तौर पर हर महीने 9200 रुपए से लेकर 15500 रुपए दिए जाएंगे।

ऐसे करें एप्लाई

- कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइटhttps://www.bsphcl.co.in/पर जाएं।
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के ऑप्शन पर जाएं।
- अब Bihar BSPHCL Technical Grade 3, Junior Account Clerk, Store Assistant, Junior Engineer, Assistant Engineer Recruitment 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
- आगे मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
- आवेदन करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?