न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

BSCB : 257 पदों पर की जाएगी भर्ती, आवेदन के लिए नहीं बचा ज्यादा समय, नहीं बरतें कोताही

बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (BSCB) की ओर से कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव/असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) के 257 रिक्त पदों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 07 Jul 2025 6:19:25

BSCB : 257 पदों पर की जाएगी भर्ती, आवेदन के लिए नहीं बचा ज्यादा समय, नहीं बरतें कोताही

बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (BSCB) की ओर से कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव/असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) के 257 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। फॉर्म भरने एवं फीस जमा करने की लास्ट डेट 10 जुलाई निर्धारित है। इसका मतलब है कि अब आवेदन के लिए ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार तुरंत कमर कस लें और फटाफट आवेदन कर दें। कैंडिडेट बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट biharscb.co.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 जून से जारी है।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवार का यूजीसी से मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही बेसिक डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) प्राप्त किया हो और कंप्यूटर की नॉलेज होनी चाहिए। आवेदन के लिए 1 जून 2025 को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 23 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वालों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

अलग-अलग वर्गों के उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग आवेदन शुल्क तय किया गया है। जनरल और ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 1000 रुपए के शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/पीएचडी कैटेगरी के लिए यह राशि 800 रुपए निर्धारित की गई है।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स और मेंस परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। बिहार के अलग-अलग जिलों के को-ऑपरेटिव बैंकों में ये भर्तियां होंगी। सैलरी भी बैंक के अनुसार अलग-अलग तय की गई है, जैसे कि बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड में 24050 से 64480 रुपए वहीं अन्य जिला सहकारी बैंकों में 17900 से 47920 रुपए प्रति माह तक का वेतनमान मिलेगा। कुछ बैंकों में यह 7200 से 19300 रुपए तक है।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटbiharscb.co.inपर जाकर करिअर बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर Click here for New Registration पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अन्य डिटेल, हस्ताक्षर एवं फोटोग्राफ अपलोड करें।
- अब निर्धारित शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल
आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा
कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी
30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता