न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BPSC : इन 590 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, इस दिन से शुरू की जाएगी आवेदन प्रक्रिया

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रिंसिपल और एसोसिएट प्रोफेसर की भर्ती के लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 09 Aug 2025 6:44:45

BPSC : इन 590 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, इस दिन से शुरू की जाएगी आवेदन प्रक्रिया

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रिंसिपल और एसोसिएट प्रोफेसर की भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। कुल 590 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें 539 पद एसोसिएट प्रोफेसर, 25 पद प्रिंसिपल और पॉलिटेक्निक कॉलेज में 26 पद प्रिंसिपल के लिए आरक्षित किए गए हैं। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त से शुरू होगी। लास्ट डेट 12 सितंबर है।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

प्रिंसिपल के पद पर आवेदन करने के लिए संबंधित क्षेत्र में पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही शिक्षण/शोध/उद्योग का न्यूनतम 15 वर्ष का अनुभव होना चाहिए, जिसमें न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभव प्राध्यापक पद के समकक्ष होना चाहिए। एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही कार्यानुभव भी जरूरी है। प्रिंसिपल के के लिए न्यूनतम आयु 37 वर्ष व अधिकतम आयु 65 वर्ष निर्धारित की गई है। एसोसिएट प्रोफेसर के लिए न्यूनतम आयु 30 वर्ष और अधिकतम आयु 65 वर्ष तय की गई है।

ये है आवेदन शुल्क

सामान्य अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपए के भुगतान करना होगा। बिहार राज्य अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, बिहार राज्य की स्थायी निवासी महिला उम्मीदवारों और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपए निर्धारित किया गया है।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा। इंटरव्यू में चयनित हुए उम्मीदवारों को नियुक्ति दी जाएगी। प्रिंसिपल के पद पर चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 1,44,200 रुपए और एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर चयनितों को प्रति माह 1,31,40 रुपए का वेतनमान प्रदान किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइटbpsc.bihar.gov.inपर जाएं।
- होमपेज पर जाकर BPSC Bihar Associate Professors, Principal Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की कॉपी निकाल लें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?