न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BPSC : इन 46308 पदों के लिए बढ़ी लास्ट डेट, अब इस दिन तक आवेदन कर सकते हैं उम्मीदवार

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने हेडमास्टर और हेड टीचर पदों के लिए आवेदन की लास्ट डेट आगे बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी इन पदों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 03 Apr 2024 6:07:21

BPSC : इन 46308 पदों के लिए बढ़ी लास्ट डेट, अब इस दिन तक आवेदन कर सकते हैं उम्मीदवार

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने हेडमास्टर और हेड टीचर पदों के लिए आवेदन की लास्ट डेट आगे बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी इन पदों के लिए 10 अप्रैल तक एप्लाई कर सकते हैं। पहले आवेदन की लास्ट डेट 2 अप्रैल थी। उम्मीदवार BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कुल 46308 पदों पर बहाली होनी है। आवेदन डेट बढ़ाने का नोटिफिकेशन BPSC ने अपनी वेबसाइट पर जारी किया है, जिसे कैंडिडेट चेक कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए शिक्षा विभाग और एससी और एसटी कल्याण विभाग के तहत कुल 6061 प्रधानाध्यापकों और प्राथमिक विद्यालयों के लिए प्रधान शिक्षक के 40247 पदों पर भर्तियां की जानी है।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

आवेदन करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50 प्रतिशत अंक के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही D.El.Ed और BEd भी होना चाहिए। आवेदक के पास राज्य सरकार के स्कूल में माध्यमिक शिक्षक के रूप में 8 साल का अनुभव भी होना चाहिए। ज्यादा योग्यता संबंधी जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग की ओर से पूर्व में जारी नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

ये है आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपए हैं। एससी, एसटी, महिला और अन्य आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 200 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

ऐसे होगा चयन

हेडमास्टर और हेड टीचर पदों पर आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। भर्ती परीक्षा में सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा 150 नंबरों की होगी और कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे।

ऐसे करें एप्लाई

- BPSC की आधिकारिक वेबसाइटbpsc.bih.nic.inपर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए एप्लाई टैब पर क्लिक करें।
- अब डिटेल दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और फीस जमा कर सबमिट करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?