Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार : कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के 4500 रिक्त पदों पर होगी भर्ती, इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

बिहार सरकार की स्टेट हेल्थ सोसाइटी (SHS) ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के 4500...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 23 Apr 2025 5:58:48

बिहार : कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के 4500 रिक्त पदों पर होगी भर्ती, इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

बिहार सरकार की स्टेट हेल्थ सोसाइटी (SHS) ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के 4500 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 मई से शुरू की जाएगी। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार 26 मई तक आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती में शामिल होने के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

ये है पोस्ट डिटेल

इस भर्ती के माध्यम से सीएचओ के कुल 4500 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। अनरिजर्व श्रेणी के लिए 979, ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 245, एससी के लिए 1243, एसटी के लिए 55, ईबीसी के लिए 1170, बीसी के लिए 640 और डब्ल्यूबीसी के लिए 168 पद आरक्षित हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

उम्मीदवारों ने बीएससी नर्सिंग/पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग के साथ ही CCH या GNM कोर्स किया हो या बीएससी नर्सिंग/पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग के साथ सर्टिफिकेट कोर्स इन कम्युनिटी हेल्थ में सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 42 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 अप्रैल 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
ये है एप्लीकेशन फीस

आवेदन के साथ अनरिजर्व/ईडब्ल्यूएस/बीसी/ईबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपए भुगतान करना होगा। महिला, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के लिए आवेदन फीस 250 रुपए निर्धारित किए गए हैं।

ऐसे होगा चयन

आवेदकों का चयन सीबीटी परीक्षा और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के जरिए किया जाएगा। एग्जाम 100 नंबरों का होगा और 2 घंटे मिलेंगे। इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी आधिकारिक वेकेंसी नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले BSHS की आधिकारिक वेबसाइटshs.bihar.gov.inपर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए CHO अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करें और एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
- डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस जमा कर सबमिट करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
astrology