न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BHU : 199 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का एक और मौका, अब उम्मीदवार इस दिन तक कर सकते हैं एप्लाई

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) की ओर से जूनियर क्लर्क (ग्रुप सी) के 199 पदों पर भर्ती की जा रही है। अब इसके आवेदन की लास्ट डेट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 24 Apr 2025 5:59:13

BHU : 199 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का एक और मौका, अब उम्मीदवार इस दिन तक कर सकते हैं एप्लाई

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) की ओर से जूनियर क्लर्क (ग्रुप सी) के 199 पदों पर भर्ती की जा रही है। अब इसके आवेदन की लास्ट डेट बढ़ा दी गई है। उम्मीदवार 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। इसका मतलब ये है कि जो भी लोग किसी न किसी कारण से आवेदन नहीं कर पाए थे उनके लिए एक और अवसर है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल थी। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट bhu.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कुल 80 पद अनारक्षित, 20 पद ईडब्ल्यूएस, 28 एससी, 13 एसटी, 50 ओबीसी और 8 दिव्यांग वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

ग्रेजुएशन (सैकंड क्लास) होना जरूरी है। साथ ही किसी प्रमाणित संस्थान से ऑफिस ऑटोमेशन, बुक कीपिंग और वर्ड प्रोसेसिंग में कंप्यूटर पर कम से कम 6 महीने की ट्रेनिंग या एआईसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त कंप्यूटर में डिप्लोमा (सैकंड क्लास) होना चाहिए। कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट केवल क्वालिफाइंग होगा। इसमें अंग्रेजी के लिए 30 शब्द/मिनट या हिंदी के लिए 25 शब्द/मिनट की टाइपिंग स्पीड जरूरी है। आयु सीमा की बात करें तो सामान्य वर्ग के लिए 18-30 वर्ष, एससी/एसटी के लिए 18-35 वर्ष और ओबीसी के लिए 18-33 वर्ष है। आयु की गणना 17 अप्रैल 2025 से होगी।

ये है आवेदन शुल्क

जनरल, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए रखा गया है। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, महिला वर्ग को कोई भुगतान नहीं करना होगा यानी वे निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, कंप्यूटर दक्षता परीक्षा, स्किल टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर होगा। चयन होने के बाद पे लेवल - 2, 19900 (19,900-63,200) लागू होगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइटbhu.ac.inपर जाएं।
- होमपेज पर रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद टीचिंग के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- एप्लिकेशन फॉर्म भरें और फीस का भुगतान करें।

आवेदन सबमिट करने के बाद उसकी कॉपी डाउनलोड कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ भेजनी भी होगी। ये सभी दस्तावेज नीचे दिए गए पते पर 5 मई तक पहुंच जाने चाहिए। पहले ये दस्तावेज पहुंचने की अंतिम तिथि 22 अप्रैल थी।

पता :ऑफिस ऑफ द रजिस्ट्रार (रिक्रूटमेंट एंड असेसमेंट सेल), होल्कर हाउस, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, वाराणसी – 221005.

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?