न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BEL : 162 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन, ये हैं भर्ती की खास बातें

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने इंजीनियरिंग सहायक प्रशिक्षु और तकनीशियन सी के कुल 162 रिक्त पदों के लिए भर्ती अधिसूचना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 16 Oct 2025 7:36:33

BEL : 162 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन, ये हैं भर्ती की खास बातें

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने इंजीनियरिंग सहायक प्रशिक्षु और तकनीशियन 'सी' के कुल 162 रिक्त पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। इसमें इंजीनियरिंग सहायक प्रशिक्षु (EAT) के लिए 80 और तकनीशियन 'सी' के लिए 82 पद निर्धारित है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार बीईएल की आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और लास्ट डेट 4 नवंबर है।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इंजीनियरिंग सहायक प्रशिक्षु पद के लिए संबंधित विषय में इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा होना आवश्यक है, जबकि तकनीशियन 'सी' पद के लिए एसएसएलसी के बाद आईटीआई के साथ 1 वर्ष की अप्रेंटिसशिप या एसएसएलसी के बाद संबंधित ट्रेड में 3 वर्ष का एनएसी होना अनिवार्य है। न्यूनतम अंक सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 60% और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के लिए 50% निर्धारित किए गए हैं। दोनों पदों के लिए सामान्य उम्मीदवारों की ऊपरी आयु सीमा 28 वर्ष है। ओबीसी (एनसीएल) के लिए 3 वर्ष, एससी/एसटी वर्ग के लिए 5 वर्ष और दिव्यांगजन (PWD) के लिए 10 वर्ष की छूट आयु में लागू है।

ये है आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग को 500 रुपए आवेदन शुल्क के साथ ही उस पर 18% जीएसटी मिलाकर कुल 590 रुपए का भुगतान करना होगा। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग (PwBD) और भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से किया जाएगा, जो कुल 150 अंकों की होगी। इस परीक्षा में दो भाग होंगे। सामान्य योग्यता के 50 और तकनीकी योग्यता के 100 अंक हैं। प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ होगा। सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए प्रत्येक भाग में कम से कम 35% अंक और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के लिए प्रत्येक भाग में न्यूनतम 30% अंक आवश्यक हैं। परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी और चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले BEL की वेबसाइटbel-india.inपर जाएं।
- अब “Recruitment of Non-Executive Posts 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी जानकारी और योग्यता दर्ज करें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?