न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

BOM : 500 पदों पर की जाएगी भर्ती, उम्मीदवारों को इन पैमानों पर उतरना होगा खरा, देखें…

बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BOM) ने जनरल ऑफिसर स्केल-2 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 13 अगस्त से शुरू...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 14 Aug 2025 7:17:11

BOM : 500 पदों पर की जाएगी भर्ती, उम्मीदवारों को इन पैमानों पर उतरना होगा खरा, देखें…

बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BOM) ने जनरल ऑफिसर स्केल-2 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 13 अगस्त से शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 30 अगस्त तक ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट https://bankofmaharashtra.in/पर जाकर फॉर्म भरके जमा कर सकते हैं।

ये है पोस्ट डिटेल

रिक्त पदों की कुल संख्या 500 है। इसमें से जनरल के लिए 203, EWS के लिए 50, ओबीसी के लिए 135, एसटी के लिए 37 और एससी के लिए 75 पद खाली हैं। पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 20 पद रिजर्व किए गए हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 60% अंक के साथ ग्रेजुएट होना चाहिए। एससी/एसटी/ओबीसी और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के लिए 55% अंक अनिवार्य है। इसके अलावा पब्लिक या प्राइवेट सेक्टर बैंक में ऑफिसर के तौर पर 3 वर्ष का वर्किंग एक्सपीरियंस भी जरूरी है। उम्मीदवार की आयु सीमा 22 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सरकारी नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी के कैंडिडेट्स को एज लिमिट में छूट दी जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

फॉर्म भरने के लिए जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी कैंडिडेट को 1180 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/PWD कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 118 रुपए तय किया गया है। उम्मीदवार डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग के जरिए शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। इन दोनों को मिलाकर जनरल और ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स को 50% तथा एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूडी वर्ग को 45% मार्क्स लाना होगा। इसकी अवधि 2 घंटे होगी। इंग्लिश लैंग्वेज, क्वांटिटेटिव एप्टिट्यूड, रीजनिंग एबिलिटी और प्रोफेशनल नॉलेज के प्रश्न पूछे जाएंगे। गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती भी की जाएगी। नियुक्ति के बाद 64480 से लेकर 93960 रुपए तक मासिक वेतन मिलेगा। डीए, एचआरए, सीसीए, मेडिकल समेत अन्य सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा। प्रोबेशन पीरियड 6 महीने का होगा। न्यूनतम सर्विस पीरियड 2 साल है।

ऐसे करें एप्लाई

- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइटhttps://bankofmaharashtra.in/पर जाना होगा।
- इसके बाद होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- फिर अपने आपको रजिस्टर करना होगा।
- अब अपना आवेदन पत्र भरना होगा।
- इसके बाद आवेदन पत्र को सबमिट करें।
- आखिरी में पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें और फिर एक प्रिंटआउट ले लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल
आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा
कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी
30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता