न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

BOB : 417 पदों के लिए खुल गई आवेदन विंडो, उम्मीदवार इन बातों का ध्यान रखना नहीं भूलें

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने मैनेजर और ऑफिसर (एग्रीकल्चर सेल्स) समेत कुल 417 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 06 Aug 2025 7:09:20

BOB : 417 पदों के लिए खुल गई आवेदन विंडो, उम्मीदवार इन बातों का ध्यान रखना नहीं भूलें

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने मैनेजर और ऑफिसर (एग्रीकल्चर सेल्स) समेत कुल 417 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://www.bankofbaroda.in/पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन विंडो 26 अगस्त तक खुली रहेगी।

ये है शैक्षणिक योग्यता

ऑफिसर और मैनेजर (एग्रीकल्चर सेल्स) पदों के लिए उम्मीदवार के पास कृषि या इससे जुड़े विषयों एग्रीकल्चर, हॉर्टिकल्चर, डेयरी साइंस, फूड टेक्नोलॉजी, एनिमल हसबैंड्री, फिशरी साइंस, बायोटेक्नोलॉजी आदि में चार साल की स्नातक डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा एग्री बिजनेस, रूरल मैनेजमेंट, फाइनेंस या मार्केटिंग में 2 वर्षीय फुल-टाइम पीजी डिग्री/डिप्लोमा वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। ऑफिसर के लिए कम से कम 1 साल और मैनेजर के लिए 3 साल का अनुभव जरूरी है। यदि अनुभव BFSI सेक्टर (बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस) से है, तो प्राथमिकता दी जाएगी।

ये है आयु सीमा

ऑफिसर पद के लिए आयु सीमा 24 से 36 वर्ष रखी गई है, जबकि मैनेजर पद के लिए यह 26 से 42 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। आयु की गणना भर्ती नोटिफिकेशन में दी गई कट-ऑफ डेट के आधार पर की जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 850 रुपए का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, महिला के लिए यह राशि 175 रुपए तय की गई है। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से हो सकेगा।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों को चयन के लिए कुछ चरणों से गुजरना होगा। सबसे पहले ऑनलाइन परीक्षा होगा और फिर साइकोलॉजिकल टेस्ट पास करना जरूरी है। इसके बाद ग्रुप डिस्कशन (GD) और फिर पर्सनल इंटरव्यू होगा। अंतिम मेरिट लिस्ट परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर बनाई जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

- बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.bankofbaroda.in/पर जाएं।
- होमपेज पर "Careers > Current Opportunities" सेक्शन में जाएं।
- संबंधित भर्ती नोटिफिकेशन पढ़ें और Apply Now पर क्लिक करें।
- पहले रजिस्ट्रेशन करें, फिर लॉगिन करके फॉर्म भरें।
- सभी जरूरी दस्तावेज (फोटो, सिग्नेचर, डिग्री आदि) अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
- अंतिम रूप से आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी