न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

AIIMS पटना : 152 पदों के लिए शुरू हो चुकी है आवेदन प्रक्रिया, वेकेंसी के लिए ये बातें भी जान लें

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), पटना ने सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 13 Jul 2025 6:55:34

AIIMS पटना : 152 पदों के लिए शुरू हो चुकी है आवेदन प्रक्रिया, वेकेंसी के लिए ये बातें भी जान लें

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), पटना ने सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 152 रिक्त पदों को भरा जाएगा। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://aiimspatna.edu.in/ पर जाकर 30 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 10 जुलाई से जारी है।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

अभ्यर्थियों के पास संबंधित विषय में स्नातकोत्तर चिकित्सा डिग्री होनी चाहिए, जैसे कि एमडी/एमएस/डीएनबी/डीएम/एम.सीएच। विशेष रूप से क्लिनिकल हेमेटोलॉजी विभाग के लिए, जनरल मेडिसिन या पीडियाट्रिक्स में एमडी डिग्रीधारी उम्मीदवार भी पात्र माने जाएंगे। सभी डिग्रियां मान्यता प्राप्त संस्थानों से होनी चाहिए। उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 जुलाई 2025 तक 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। एससी, एसटी, ओबीसी, PwD आदि को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

ये है आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को निर्धारित श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 1500 रुपए का शुल्क निर्धारित किया गया है। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के आवेदकों को 1200 रुपए शुल्क देना होगा। भूतपूर्व सैनिक, महिलाएं और दिव्यांगजन (PwD) को आवेदन शुल्क से पूरी तरह से छूट दी गई है।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में कुल 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा की अवधि होगी 1 घंटा 30 मिनट। इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी, यानी गलत उत्तर पर कोई अंक नहीं काटे जाएंगे। परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए अलग-अलग वर्गों के लिए न्यूनतम अंक तय किए गए हैं। सामान्य वर्ग के लिए यह 50, OBC/EWS के लिए 45 और SC/ST के लिए 40 प्रतिशत है।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले एम्स पटना की आधिकारिक वेबसाइटhttps://aiimspatna.edu.in/पर जाएं।
- अब "रिक्रूटमेंट" सेक्शन में जाएं और सीनियर रेजिडेंट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अपने ईमेल और मोबाइल नंबर के साथ पंजीकरण करें।
- आवेदन पत्र में मान्य विवरण भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) का भुगतान करें।
- अंत में फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी