न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

AIIMS भोपाल में 76 पदों के लिए इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन, इंटरव्यू से होगा चयन

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) भोपाल ने सीनियर रेजिडेंट नॉन एकेडमिक पदों के लिए भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 27 Oct 2024 6:01:47

AIIMS भोपाल में 76 पदों के लिए इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन, इंटरव्यू से होगा चयन

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) भोपाल ने सीनियर रेजिडेंट नॉन एकेडमिक पदों के लिए भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 अक्टूबर से शुरू हो गई थी। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.aiimsbhopal.edu.in/पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की लास्ट डेट 5 नवंबर है। इंटरव्यू 19 नवंबर को होगा।

ये है पोस्ट डिटेल

एम्स भोपाल इस भर्ती अभियान के माध्यम से सीनियर रेजिडेंट के कुल 76 पदों को भरेगा। यह भर्ती कुल 23 विभागों के लिए निकाली गई है। इसमें बायोकेमिस्ट्री, कार्डियोलॉजी, जनरल सर्जरी, पैथोलॉजी एंड लेब मेडिसिन समेत अन्य कई विभाग शामिल हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता

अभ्यर्थियों के पास एनएमसी/डीसीआई/इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय, कॉलेज और संस्थान से एमडी/एमएस/डीएनबी/एमडीएस पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा एनएमसी/डीसीआई/स्टेट मेडिकल/डेंटल काउंसिल में वैलिड रजिस्ट्रेशन भी होना जरूरी है।

ये है आयु सीमा

इन पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 45 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी आयु सीमा में केवल आरक्षित वर्गों को छूट दी गई है। उम्र की गणना इंटरव्यू की तारीख के आधार पर की जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 1500 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए यह शुल्क 1200 रुपए तय किया गया है। भुगतान डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से AIIMS भोपाल के नाम किया जाएगा।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

सीनियर रेजिडेंट नॉन एकेडमिक पदों पर चयन बिना किसी परीक्षा के सीधे इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। चयन एक साल के लिए किया जाएगा, जिसे आगे 3 साल की अवधि के लिए बढ़ाया जा सकेगा। इंटरव्यू के लिए एक पद पर 20 से अधिक आवेदक होने की स्थिति में लिखित परीक्षा भी आयोजित की जा सकती है। जिनका चयन होगा उन्हें 67700 रुपए प्रति माह वेतन दिया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?