न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वेज नरगिसी कोफ्ता : पार्टी-फंक्शन की शान इस डिश को घर पर भी बनाकर देखें और फिर परखें #Recipe

कोफ्ता कई चीजों से बनाया जाता है। सबका अलग स्वाद होता है, जो लोगों को लुभाता है। स्वाद में लाजवाब वेज नरगिसी कोफ्ता पसंद...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 10 Nov 2024 4:16:38

वेज नरगिसी कोफ्ता : पार्टी-फंक्शन की शान इस डिश को घर पर भी बनाकर देखें और फिर परखें #Recipe

कोफ्ता कई चीजों से बनाया जाता है। सबका अलग स्वाद होता है, जो लोगों को लुभाता है। स्वाद में लाजवाब वेज नरगिसी कोफ्ता पसंद करने वालों की कमी नहीं है। पार्टी-फंक्शन में वेज नरगिसी कोफ्ता आसानी से नजर आ जाएगा। मेहमान के लिए कुछ स्पेशल फूड तैयार करना चाहते हैं तो यह एक बेहतरीन डिश हो सकती है। घर पर आसानी से इसे बना सकते हैं। इसकी रेसिपी ज्यादा मुश्किल नहीं है। इसे बनाने के लिए पनीर, कॉर्न फ्लोर, ड्राई फ्रूट्स और मसालों की जरूरत पड़ती है। इसका लाजवाब जायका बच्चों से लेकर बड़ों तक सबकी जुबान पर चढ़ जाता है।

veg nargisi kofta,veg nargisi kofta tasty,veg nargisi kofta special dish,veg nargisi kofta party,veg nargisi kofta function,veg nargisi kofta home,veg nargisi kofta ingredients,veg nargisi kofta recipe,veg nargisi kofta guest

सामग्री (Ingredients)

कोफ्ते के लिए

पनीर – 250 ग्राम
सोया वड़ी – 1 कप
कॉर्न फ्लोर – 4 टेबल स्पून
मैदा – 4 टेबल स्पून
हल्दी – 1/4 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टी स्पून
काजू – 1 टेबल स्पून
किशमिश – 1 टेबल स्पून
काली मिर्च पिसी – 1/4 टी स्पून
तेल – तलने के लिए
नमक – स्वादानुसार

ग्रेवी के लिए

टमाटर – 3-4
खरबूजे के बीज – 2 टेबल स्पून
धनिया पाउडर – डेढ़ टी स्पून
हल्दी – 1/2 टी स्पून
कसूरी मेथी – 1 टेबलस्पून
हरी मिर्च – 1-2
अदरक – 1/2 इंच टुकड़ा
काजू - 8-10
जीरा – 1/4 टी स्पून
लौंग – 2-3
बड़ी इलायची – 1
तेजपत्ता – 2
दालचीनी – 1 इंच टुकड़ा
काली मिर्च – 1/2 टी स्पून
मक्खन – 1 टेबल स्पून
गरम मसाला – 1/4 टी स्पून
हरी धनिया पत्ती – 2-3 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार

veg nargisi kofta,veg nargisi kofta tasty,veg nargisi kofta special dish,veg nargisi kofta party,veg nargisi kofta function,veg nargisi kofta home,veg nargisi kofta ingredients,veg nargisi kofta recipe,veg nargisi kofta guest

विधि (Recipe)

- सबसे पहले पनीर को कद्दूकस कर लें। अब इसमें से 50 ग्राम पनीर निकालकर एक बाउल में डाल दें और उसमें हल्दी, लाल मिर्च व नमक डालकर मिक्स कर दें।
- इसके बाद इसमें 1 टेबल स्पून कटी हुई किशमिश और काजू डालकर मिला दें। अब कोफ्ते के लिए स्टफिंग तैयार हो गई है।
- अब बचा हुआ कद्दूकस पनीर लेकर एक मिक्सिंग बाउल में डालें। इसमें कॉर्न फ्लोर और नमक डालकर सभी को मिलाएं।
- थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर डो तैयार करें और कोफ्ते बनाने के लिए इसे छोटे टुकड़ों में तोड़ लें। इसके बाद तैयार की गई स्टफिंग से छोटी-छोटी बॉल्स बना लें।
- अब पनीर डो का थोड़ा सा मिश्रण हाथों में लेकर गोल करें और उसे कटोरी का आकार दें। इसके बाद स्टफिंग की बॉल उसमें रखकर अच्छी तरह से बंद कर दें।
- इसे अंडाकार आकार देकर एक प्लेट में अलग रख दें। इसी तरह सारे डो और स्टफिंग से कोफ्ते बना लें।
- इसके बाद एक कटोरी में मैदा डालें और उसमें पानी मिलाकर पतला घोल तैयार कर लें। इसके बाद एक-एक कर कोफ्ते इस घोल में डालें और उन्हें निकालकर 15 मिनट के लिए ऐसे ही रख दें।
- अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे गरम करें। जब तेल गरम हो जाए तो उसमें मैदे की कोटिंग वाले कोफ्ते डालकर डीप फ्राई करें।
- इन्हें लाइट ब्राउन होने तक तलें और उसके बाद एक प्लेट में निकाल लें। इसी तरह सारे कोफ्ते तल लें। कोफ्ते धीमी आंच में नहीं तलें वरना पनीर पिघलकर बाहर निकल सकता है।
- तैयार कोफ्ते एक प्लेट में अलग रख दें। अब ग्रेवी बनाने की प्रक्रिया शुरू करें। इसके लिए एक कड़ाही में 2-3 टेबल स्पून तेल डालकर उसे गरम करें।
- तेल गरम होने के बाद उसमें तेजपत्ता, लौंग, काली मिर्च, दालचीनी सहित सभी सूखे मसाले डालकर भूनें।
- जब मसाले अच्छी तरह से भुन जाएं तो उसमें कटे टमाटर, हरी मिर्च और अदरक पेस्ट डालकर मिक्स कर दें। मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक कि टमाटर नरम न हो जाएं।
- जब टमाटर नरम हो जाएं तो ग्रेवी में लाल मिर्च और नमक मिक्स कर दें। इसे तब तक भूनना है जब तक ग्रेवी तेल न छोड़ने लग जाए।
- ग्रेवी पकाने के दौरान बीच-बीच में चलाते रहना है। इसके बाद इसमें काजू और खरबूजे के बीज का पेस्ट बनाएं। पेस्ट को मसाले में डालकर तेल अलग होने तक भूनें।
- जब ये सारी सामग्री अच्छी तरह से भुन जाए तो इसमें एक टेबल स्पून बटर, डेढ़ कप पानी, गरम मसाला और हरी धनिया पत्ती डालकर अच्छी तरह से मिक्स करते हुए पकाएं।
- इसके बाद ग्रेवी को ढककर 5 मिनट तक पकने दें। इस दौरान आंच धीमी रखें। इस तरह ग्रेवी बनकर तैयार हो जाएगी।
- अब तैयार ग्रेवी में पहले से बनाकर रखे कोफ्ते डाल दें और ग्रेवी के साथ अच्छी तरह से मिला दें। वेज नरगिसी कोफ्ता को रोटी, नान या पराठा के साथ गरमागरम सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

LPG सिलेंडर के दाम में ₹993 का जोरदार उछाल, कमर्शियल गैस हुई महंगी, जानें आपके शहर के नए रेट
LPG सिलेंडर के दाम में ₹993 का जोरदार उछाल, कमर्शियल गैस हुई महंगी, जानें आपके शहर के नए रेट
1 मई से लागू हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, टंकी भरवाने से पहले जान लें अपने शहर के ताजा भाव
1 मई से लागू हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, टंकी भरवाने से पहले जान लें अपने शहर के ताजा भाव
महंगे कच्चे तेल के बावजूद घरेलू एयरलाइंस को राहत, ATF के दामों में नहीं हुआ इजाफा
महंगे कच्चे तेल के बावजूद घरेलू एयरलाइंस को राहत, ATF के दामों में नहीं हुआ इजाफा
1 मई से लागू हुए 7 बड़े बदलाव: LPG से ATM तक बदले नियम, आपकी जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा सीधा असर
1 मई से लागू हुए 7 बड़े बदलाव: LPG से ATM तक बदले नियम, आपकी जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा सीधा असर
14 घंटे से जारी सर्च ऑपरेशन, बरगी डैम हादसे में अब तक 5 की मौत, 8 अब भी लापता; सुबह मिला एक और शव
14 घंटे से जारी सर्च ऑपरेशन, बरगी डैम हादसे में अब तक 5 की मौत, 8 अब भी लापता; सुबह मिला एक और शव
2 कप परफेक्ट चाय बनाने का सही तरीका, जानें कितना पानी और दूध डालना चाहिए
2 कप परफेक्ट चाय बनाने का सही तरीका, जानें कितना पानी और दूध डालना चाहिए
वोटों की गिनती पर TMC को हाईकोर्ट से झटका, केंद्र कर्मियों की नियुक्ति को मिली मंजूरी; काउंटिंग से पहले बढ़ा सियासी तनाव
वोटों की गिनती पर TMC को हाईकोर्ट से झटका, केंद्र कर्मियों की नियुक्ति को मिली मंजूरी; काउंटिंग से पहले बढ़ा सियासी तनाव
पश्चिम बंगाल में काउंटिंग से पहले BJP की बड़ी बैठक, रणनीति और तैयारियों पर होगा गहन मंथन
पश्चिम बंगाल में काउंटिंग से पहले BJP की बड़ी बैठक, रणनीति और तैयारियों पर होगा गहन मंथन
सीएम मोहन यादव ने जताया शोक, बरगी डैम हादसे के मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख सहायता राशि की घोषणा
सीएम मोहन यादव ने जताया शोक, बरगी डैम हादसे के मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख सहायता राशि की घोषणा
जंगलों में मिलने वाला ताकत से भरपूर मौसमी फल, सेहत को देता है जबरदस्त फायदा – जानें तेंदू फल खाने का सही तरीका
जंगलों में मिलने वाला ताकत से भरपूर मौसमी फल, सेहत को देता है जबरदस्त फायदा – जानें तेंदू फल खाने का सही तरीका
IPL 2026 Points Table में GT को मिला बड़ा फायदा, जानिए अब टॉप-5 में कौन-कौन सी टीमें
IPL 2026 Points Table में GT को मिला बड़ा फायदा, जानिए अब टॉप-5 में कौन-कौन सी टीमें
विराट कोहली का जलवा, खचाखच भर गया नरेंद्र मोदी स्टेडियम स्टेडियम, IPL में बना नया रिकॉर्ड
विराट कोहली का जलवा, खचाखच भर गया नरेंद्र मोदी स्टेडियम स्टेडियम, IPL में बना नया रिकॉर्ड
जसप्रीत बुमराह के खराब फॉर्म पर मुंबई इंडियंस का रिएक्शन, कोच बोले- उन्हें थोड़ा वक्त दें
जसप्रीत बुमराह के खराब फॉर्म पर मुंबई इंडियंस का रिएक्शन, कोच बोले- उन्हें थोड़ा वक्त दें
ईरान-ट्रंप तनाव फिर भड़का, परमाणु धमकियों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति का कड़ा बयान- ‘देखते हैं वे कब तक टिकते हैं’
ईरान-ट्रंप तनाव फिर भड़का, परमाणु धमकियों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति का कड़ा बयान- ‘देखते हैं वे कब तक टिकते हैं’