न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनियन रिंग्स : कोई नहीं चाहता हमेशा एक जैसा नाश्ता, कभी-कभार इस डिश पर भी जताएं भरोसा #Recipe

प्याज रसोई का अहम हिस्सा होता है। आम तौर पर खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए प्याज का इस्तेमाल किया जाता है। क्या आपने कभी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 23 Sep 2024 4:14:17

अनियन रिंग्स : कोई नहीं चाहता हमेशा एक जैसा नाश्ता, कभी-कभार इस डिश पर भी जताएं भरोसा #Recipe

प्याज रसोई का अहम हिस्सा होता है। आम तौर पर खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए प्याज का इस्तेमाल किया जाता है। क्या आपने कभी प्याज से बनी रिंग्स को ट्राई किया है। अगर नहीं तो इस बार हमारे द्वारा बताई गई रेसिपी से इस डिश को बनाकर जरूर देखें। यह नाश्ते के रूप में जबरदस्त हिट है। वैसे भी एक जैसे ब्रेकफास्ट से बोरियत हो जाती है तो ऐसे में यह एक शानदार विकल्प है। यह आसानी से तैयार होने वाली डिश है और इसके लिए समय भी बहुत कम खर्च होता है। इसमें प्याज के साथ मैदा और मकई के आटे का प्रयोग किया जाता है। आप चाहें तो इसे स्नैक्स के रूप में भी आजमा सकते हैं। बच्चों को यह कुछ ज्यादा ही पसंद आती है।

onion rings,onion rings breakfast,onion rings ingredients,onion rings recipe,onion rings spicy dish,onion rings delicious,onion rings tasty

सामग्री (Ingredients)

प्याज – 2
मैदा – 1/2 कप
मकई आटा – 2 टेबल स्पून
चिली फ्लेक्स – 1/2 टी स्पून
कॉर्न फ्लेक्स क्रंब – 1 कप
मिक्सड हर्ब्स – 1/2 टी स्पून
तेल – तलने के लिए
नमक – स्वादानुसार

onion rings,onion rings breakfast,onion rings ingredients,onion rings recipe,onion rings spicy dish,onion rings delicious,onion rings tasty

विधि (Recipe)

- सबसे पहले प्याज के थोड़े-मोटे गोलाकार टुकड़े करें और उनके एक-एक रिंग को अलग कर एक बाउल में रख दें।
- अब एक मिक्सिंग बाउल लें और उसमें मैदा व मकई का आटा़ डालकर दोनों को अच्छी तरह से मिला लें।
- इसके बाद आटे के इस मिश्रण में मिक्स्ड हर्ब्स, चिली फ्लेक्स और नमक डालकर मिलाएं।
- इसमें जरूरत के हिसाब से पानी मिलाकर गाढ़ा बैटर तैयार कर लें। ध्यान रहे कि बैटर की सारी गांठें खत्म हो जाएं। अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे गरम करें।
- जब तेल गरम हो जाए तो प्याज की रिंग को मैदा-मकई आटे के पेस्ट में डालकर अच्छी तरह से कोट करें और फिर कॉर्न फ्लेक्स के क्रम्ब्स में रिंग को डालकर बढ़िया कोटिंग दें।
- ध्यान रहे कि कॉर्न फ्लेक्स को अच्छी तरह से कुचलकर कर उसके क्रम्ब्स को तैयार करना है। आप चाहें तो कॉर्न फ्लेक्स के बजाय ब्रेडक्रंब भी यूज कर सकते हैं।
- कॉर्न फ्लेक्स क्रम्ब्स की कोटिंग देने के बाद अनियन रिंग को एक बार फिर मैदा के पेस्ट में डालकर पूरी तरह से डिप कर दें इसके बाद उन्हें तेल में तलने के लिए डाल दें।
- इस दौरान स्टिक की मदद से रिंग्स को पलटकर सेकें। जब तक अनियन रिंग्स सुनहरी भूरी और कुरकुरी न हो जाएं तब तक उसे फ्राई करें।
- इसके बाद एक प्लेट में निकाल लें। इसी तरह सारे रिंग्स तल लें। तैयार हैं अनियन रिंग्स। इन्हें सॉस या चटनी के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका