न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चूरमा बर्फी : बेसन की बर्फी की जगह इस बार घर पर तैयार करके देखें यह स्वादिष्ट मिठाई #Recipe

राजस्थानी स्टाइल की चूरमा बर्फी काफी प्रसिद्ध है और इसका स्वाद भी लाजवाब होता है। स्वीट डिश के तौर पर इसका प्रसाद तैयार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 17 Aug 2024 5:07:49

चूरमा बर्फी : बेसन की बर्फी की जगह इस बार घर पर तैयार करके देखें यह स्वादिष्ट मिठाई #Recipe

राजस्थानी स्टाइल की चूरमा बर्फी काफी प्रसिद्ध है और इसका स्वाद भी लाजवाब होता है। स्वीट डिश के तौर पर इसका प्रसाद तैयार किया जा सकता है। बेसन की बर्फी तो आपने कई बार बनाई होगी लेकिन इस बार चूरमा बर्फी की रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए बेसन, मावा और देसी घी के साथ ही ड्राई फ्रूट्स का भी प्रयोग किया जाता है। इसे जो भी खाएगा उसे मजा आ जाएगा। यह जायकेदार डिश पौष्टिक भी होती है। इस बार आप जब भी कोई स्पेशल चीज बनाने की सोचें तो इस पर जरूर विचार करना। यह शानदार ऑप्शन है। हमारे द्वारा बताई गई विधि का पालन करने पर आपको ज्यादा जोर नहीं आएगा।

चूरमा बर्फी : बेसन की बर्फी की जगह इस बार घर पर तैयार करके देखें यह स्वादिष्ट मिठाई #Recipe

सामग्री (Ingredients)

बेसन – 1 कटोरी
मावा – तीन चौथाई कटोरी
देसी घी – 1 कटोरी
चीनी – स्वादानुसार
ड्राई फ्रूट्स – 1 टेबल स्पून
इलायची पाउडर – 1/2 टी स्पून

चूरमा बर्फी : बेसन की बर्फी की जगह इस बार घर पर तैयार करके देखें यह स्वादिष्ट मिठाई #Recipe

विधि (Recipe)

- सबसे पहले एक कड़ाही में बेसन डालकर उसे धीमी आंच पर सेकें। ध्यान रखें कि बेसन को बहुत ज्यादा नहीं सेंकना है।
- इसके बाद सिके बेसन को एक बड़े बर्तन में निकाल लें और उसमें पिघला हुआ देसी घी डालकर उसका घोल तैयार कर लें।
- इसके बाद इस घोल को कुछ देर के लिए अलग रख दें। इस बीच चाशनी तैयार करने के लिए एक कड़ाही में चीनी और पानी डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करें।
- इस दौरान करछी की मदद से चलाते हुए चीनी को पानी के साथ अच्छे से एकसार करें।
- जब एक तार की चाशनी तैयार हो जाए तो गैस धीमी कर इसमें बेसन और घी से तैयार घोल धीरे-धीरे डालें और करछी की मदद से मिक्स करें।
- इसके बाद इस मिश्रण को 5-7 मिनट तक अच्छी तरह से चलाते रहें। इसके बाद इस मिश्रण में 2-3 चम्मच और देसी घी डालें और चलाएं।
- जब मिश्रण घी को पूरी तरह से सोख ले तो फिर यही प्रक्रिया दोहराएं और घी डालकर पकने दें। इस तरह 3-4 बार मिश्रण में घी डालकर प्रक्रिया दोहराएं।
- इसके बाद इस मिश्रण में मावा और इलायची पाउडर डालें और करछी की मदद से मिक्स करें। तैयार मिश्रण को एक थाली या ट्रे में डाल दें।
- जिस भी थाली या ट्रे का यूज कर रहे हैं उसके तले पर पहले से ही देसी घी लगाकर उसे चिकना कर लें।
- इसके बाद मिश्रण को थाली या ट्रे में डालकर चारों और एक समान फैला दें।
- इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स ऊपर से डालकर हल्के हाथों से दबाएं और मिश्रण ठंडा होने दें।
- सैट होने के बाद मिश्रण को चाकू की मदद से मनचाहे आकार में काट लें। चूरमा बर्फी बनकर तैयार है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

परभणी में बड़ा हादसा: मंदिर परिसर में निर्माणाधीन सभागार का खंभा ढहा, 2 की मौत; कई श्रद्धालुओं के फंसे होने की आशंका
परभणी में बड़ा हादसा: मंदिर परिसर में निर्माणाधीन सभागार का खंभा ढहा, 2 की मौत; कई श्रद्धालुओं के फंसे होने की आशंका
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
'देश में सिर्फ एक शिवसेना है और उसके नेता शिंदे हैं', अमित शाह का बड़ा बयान
'देश में सिर्फ एक शिवसेना है और उसके नेता शिंदे हैं', अमित शाह का बड़ा बयान
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने की अपील
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों को बेरहमी से पीटा, 2 वर्षीय बच्चे ने तोड़ा दम
दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों को बेरहमी से पीटा, 2 वर्षीय बच्चे ने तोड़ा दम
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री