न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तिल-गुड़ बर्फी : गरम तासीर वाली यह मिठाई सर्दी भगाने में करेगी मदद, स्वाद भी लाजवाब #Recipe

खाने का असली मजा सर्दियों में ही आता है। इस मौसम में हर चीज स्वादिष्ट लगती है। इस दौरान हम अधिकतर ऐसी चीजों का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 24 Dec 2024 5:19:56

तिल-गुड़ बर्फी : गरम तासीर वाली यह मिठाई सर्दी भगाने में करेगी मदद, स्वाद भी लाजवाब #Recipe

खाने का असली मजा सर्दियों में ही आता है। इस मौसम में हर चीज स्वादिष्ट लगती है। इस दौरान हम अधिकतर ऐसी चीजों का चयन करते हैं जो शरीर को गर्मी प्रदान करे। सर्दियों की शुरुआत के साथ ही घरों में सेहत को ध्यान में रखते हुए कुछ न कुछ मिठाई बनना शुरू हो जाती हैं। आज हम बात कर रहे हैं तिल और गुड़ से तैयार की जाने वाली बर्फी की। तिल और गुड़ दोनों की तासीर गरम होती है। यह बर्फी शरीर के लिए तो फायदेमंद होती ही है, साथ ही इसका स्वाद भी लाजवाब होता है। इसके लिए आपको बाजार जाने की जरूरत नहीं है। इस स्वीट डिश को आप हमारे द्वारा बताई गई रेसिपी से घर पर ही बना सकते हैं। आपको कोई दिक्कत नहीं आएगी। आप कई दिनों तक इस बर्फी का लुत्फ उठा सकते हैं।

til gud barfi,til gud barfi sweet dish,til gud barfi ingredients,til gud barfi recipe,til gud barfi tasty,til gud barfi healthy,til gud barfi delicious,til gud barfi winter,til,gud,sesame,jaggery

सामग्री (Ingredients)

तिल – 2 कप
गुड़ – 1 कप
बादाम कटे हुए – 10
घी – 1/4 कप
इलायची कुटी – 8-10

til gud barfi,til gud barfi sweet dish,til gud barfi ingredients,til gud barfi recipe,til gud barfi tasty,til gud barfi healthy,til gud barfi delicious,til gud barfi winter,til,gud,sesame,jaggery

विधि (Recipe)

- सबसे पहले तिल लें और उसे एक कड़ाही में भून लें। तिल को भूनते वक्त लगातार चलाते रहें वर्ना तिल जल सकते हैं।
- तिल को तब तक भूनना है जब तक कि यह हल्की सी न फूल जाए या फिर हल्का सा रंग न बदल ले। तिल भुन जाने के बाद उसे एक प्लेट में निकाल लें।
- इसे सिकने में लगभग तीन से चार मिनट का वक्त लगेगा। इससे ज्यादा भूनने पर इसका स्वाद कड़वा हो सकता है।
- तिल भूनने के बाद अब कड़ाही में घी डाल दें और उसे गरम करने रख दें। घी जब पूरी तरह से पिघल जाए तो उसमें गुड़ क्रश करते हुए डाल दें।
- फिर इसमें एक चौथाई कप पानी भी मिला दें। इस मिश्रण को तब तक पकने दें जब तक की गुड़ पानी के साथ पूरी तरह से न घुल जाए।
- इसे बीच-बीच में चलाते रहें। इस तरह कुछ वक्त में ही गुड़ की चाशनी बनकर तैयार हो जाएगी।
- इस बीच सिकी हुई तिल को लें और उसे मिक्सर ग्राइंडर की मदद से पीस लें। ध्यान रहे कि इसे बारीक पीसने के बजाय दरदरा पीसना है।
- इसके बाद पिसे हुए तिल को गुड़ की तैयार चाशनी में डाल दें। अब गैस की फ्लेम धीमी रखते हुए इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाएं।
- इसे तब तक पकाना है जब तक कि चाशनी में तिल अच्छी तरह से मिक्स न हो जाए। अब इसमें दरदरी कुटी हुई इलायची पाउडर भी मिला दें।
- अब इस मिक्स्चर को तब तक गरम करें जब तक की उसमें गाढ़ापन न आने लगे। अब एक ट्रे या थाली लें उसके तले पर घी लगाकर चिकना कर दें।
- अब तैयार मिश्रण को इस ट्रे/थाली में डाल दें और चारों ओर अच्छी तरह से फैला दें। अब इसके ऊपर कटे हुए बादाम के टुक़ड़े डाल दें और उसे हल्के हाथों से दबा दें।
- अब इस पेस्ट को आधा घंटे तक ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इन्हें बर्फी के आकार में काट लें। तैयार है तिल-गुड़ बर्फी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

LPG सिलेंडर के दाम में ₹993 का जोरदार उछाल, कमर्शियल गैस हुई महंगी, जानें आपके शहर के नए रेट
LPG सिलेंडर के दाम में ₹993 का जोरदार उछाल, कमर्शियल गैस हुई महंगी, जानें आपके शहर के नए रेट
1 मई से लागू हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, टंकी भरवाने से पहले जान लें अपने शहर के ताजा भाव
1 मई से लागू हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, टंकी भरवाने से पहले जान लें अपने शहर के ताजा भाव
महंगे कच्चे तेल के बावजूद घरेलू एयरलाइंस को राहत, ATF के दामों में नहीं हुआ इजाफा
महंगे कच्चे तेल के बावजूद घरेलू एयरलाइंस को राहत, ATF के दामों में नहीं हुआ इजाफा
1 मई से लागू हुए 7 बड़े बदलाव: LPG से ATM तक बदले नियम, आपकी जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा सीधा असर
1 मई से लागू हुए 7 बड़े बदलाव: LPG से ATM तक बदले नियम, आपकी जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा सीधा असर
14 घंटे से जारी सर्च ऑपरेशन, बरगी डैम हादसे में अब तक 5 की मौत, 8 अब भी लापता; सुबह मिला एक और शव
14 घंटे से जारी सर्च ऑपरेशन, बरगी डैम हादसे में अब तक 5 की मौत, 8 अब भी लापता; सुबह मिला एक और शव
2 कप परफेक्ट चाय बनाने का सही तरीका, जानें कितना पानी और दूध डालना चाहिए
2 कप परफेक्ट चाय बनाने का सही तरीका, जानें कितना पानी और दूध डालना चाहिए
वोटों की गिनती पर TMC को हाईकोर्ट से झटका, केंद्र कर्मियों की नियुक्ति को मिली मंजूरी; काउंटिंग से पहले बढ़ा सियासी तनाव
वोटों की गिनती पर TMC को हाईकोर्ट से झटका, केंद्र कर्मियों की नियुक्ति को मिली मंजूरी; काउंटिंग से पहले बढ़ा सियासी तनाव
पश्चिम बंगाल में काउंटिंग से पहले BJP की बड़ी बैठक, रणनीति और तैयारियों पर होगा गहन मंथन
पश्चिम बंगाल में काउंटिंग से पहले BJP की बड़ी बैठक, रणनीति और तैयारियों पर होगा गहन मंथन
सीएम मोहन यादव ने जताया शोक, बरगी डैम हादसे के मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख सहायता राशि की घोषणा
सीएम मोहन यादव ने जताया शोक, बरगी डैम हादसे के मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख सहायता राशि की घोषणा
जंगलों में मिलने वाला ताकत से भरपूर मौसमी फल, सेहत को देता है जबरदस्त फायदा – जानें तेंदू फल खाने का सही तरीका
जंगलों में मिलने वाला ताकत से भरपूर मौसमी फल, सेहत को देता है जबरदस्त फायदा – जानें तेंदू फल खाने का सही तरीका
IPL 2026 Points Table में GT को मिला बड़ा फायदा, जानिए अब टॉप-5 में कौन-कौन सी टीमें
IPL 2026 Points Table में GT को मिला बड़ा फायदा, जानिए अब टॉप-5 में कौन-कौन सी टीमें
विराट कोहली का जलवा, खचाखच भर गया नरेंद्र मोदी स्टेडियम स्टेडियम, IPL में बना नया रिकॉर्ड
विराट कोहली का जलवा, खचाखच भर गया नरेंद्र मोदी स्टेडियम स्टेडियम, IPL में बना नया रिकॉर्ड
जसप्रीत बुमराह के खराब फॉर्म पर मुंबई इंडियंस का रिएक्शन, कोच बोले- उन्हें थोड़ा वक्त दें
जसप्रीत बुमराह के खराब फॉर्म पर मुंबई इंडियंस का रिएक्शन, कोच बोले- उन्हें थोड़ा वक्त दें
ईरान-ट्रंप तनाव फिर भड़का, परमाणु धमकियों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति का कड़ा बयान- ‘देखते हैं वे कब तक टिकते हैं’
ईरान-ट्रंप तनाव फिर भड़का, परमाणु धमकियों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति का कड़ा बयान- ‘देखते हैं वे कब तक टिकते हैं’