न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टीचर्स डे पर कुकर में बनाएं झटपट एगलेस चॉकलेट केक, तुरंत नोट कर ले रेसिपी

टीचर्स डे 2025 पर घर पर बनाएं झटपट एगलेस चॉकलेट केक। बिना ओवन, सिर्फ कुकर में तैयार करें स्वादिष्ट और आसान केक रेसिपी। अपने टीचर को दें मीठा और खास तोहफ़ा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 03 Sep 2025 12:44:36

टीचर्स डे पर कुकर में बनाएं झटपट एगलेस चॉकलेट केक, तुरंत नोट कर ले रेसिपी

भारत में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह दिन महान दार्शनिक और शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर मनाया जाता है। उनकी शिक्षा के प्रति निष्ठा और योगदान ने इस दिन को बेहद खास बना दिया है। इस अवसर पर देशभर के स्कूलों और कॉलेजों में शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है। अगर आप भी इस बार अपने शिक्षक को एक प्यारा और यादगार तोहफा देना चाहते हैं, तो घर पर बना इंस्टेंट एगलेस चॉकलेट केक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। खास बात यह है कि इस रेसिपी के लिए ओवन की जरूरत नहीं, बल्कि इसे आसानी से प्रेशर कुकर में तैयार किया जा सकता है। मीठे स्वाद से भरा यह केक आपके सम्मान और स्नेह को और भी खूबसूरत ढंग से व्यक्त करेगा। तो आइए जानते हैं इस आसान रेसिपी को बनाने का तरीका।

एगलेस चॉकलेट केक बनाने के लिए ज़रूरी सामग्री

1 कटोरी मैदा

½ कटोरी पिसी चीनी

1 कप दूध

1 छोटा चम्मच कॉफी पाउडर

2 चॉकलेट बार

2 छोटे चम्मच घी

1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर

½ पैकेट ईनो

कुकर में एगलेस चॉकलेट केक बनाने की विधि

स्टेप 1: सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा, चीनी, कॉफी पाउडर, बेकिंग पाउडर और ईनो डालकर छान लें। ऐसा करने से मिश्रण हल्का और मुलायम बनेगा।

स्टेप 2: अब दूध को हल्का गुनगुना करके उसमें चॉकलेट डालकर पिघला लें। इस चॉकलेटी दूध को मैदा वाले मिश्रण में डालें और साथ ही घी मिलाएं। धीरे-धीरे अच्छे से बैटर तैयार करें। ध्यान रखें कि बैटर न तो ज्यादा गाढ़ा हो और न ही बहुत पतला।

स्टेप 3: अब एक बाउल लें और उसे हल्के घी से ग्रीस करें। ऊपर से थोड़ा मैदा छिड़कें और तैयार किया हुआ बैटर इसमें डाल दें।

स्टेप 4: प्रेशर कुकर के तले में थोड़ा नमक डालें और स्टैंड रख दें। अब बैटर वाला बाउल कुकर के अंदर रखें। इस दौरान कुकर की सीटी और रबर दोनों निकाल दें ताकि केक अच्छी तरह बेक हो सके।

स्टेप 5: मध्यम आंच पर लगभग 40 मिनट तक केक बेक करें। तय समय के बाद चाकू डालकर चेक करें—अगर चाकू साफ निकल आए तो समझें कि केक तैयार है। अगर उसमें बैटर चिपक जाए तो थोड़ी देर और पकाएं।

स्टेप 6: केक बेक होने के बाद उसे ठंडा होने दें। जब ठंडा हो जाए तो मोल्ड से निकाल लें। चाहें तो ऊपर से चॉकलेट सिरप, ड्राई फ्रूट्स या स्प्रिंकल्स से सजा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह