न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सूजी प्याज डोसा : आसानी से तैयार हो जाती है यह स्वादिष्ट डिश, सुबह-सुबह लें इसका मजा #Recipe

पारंपरिक डोसा तो आपने कई बार खाया होगा लेकिन क्या कभी सूजी से बना प्याज वाला डोसा टेस्ट किया है। साउथ इंडियन स्टाइल की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 05 Dec 2024 4:15:05

सूजी प्याज डोसा : आसानी से तैयार हो जाती है यह स्वादिष्ट डिश, सुबह-सुबह लें इसका मजा #Recipe

पारंपरिक डोसा तो आपने कई बार खाया होगा लेकिन क्या कभी सूजी से बना प्याज वाला डोसा टेस्ट किया है। साउथ इंडियन स्टाइल की यह डिश जो भी खाता है, उसके मुंह से तारीफों की बौछार हो जाती है। वैसे भी सुबह अगर नाश्ते में यह शानदार चीज मिल जाए तो फिर पूरे दिन मूड अच्छा रहता है। इसमें सूजी और चावल के आटे का इस्तेमाल होता है। इसे बनाना बेहद आसान है। इसे तैयार करने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता। घर में अगर मेहमान आए हैं तो उन्हें भी ब्रेकफास्ट में प्याज वाला डोसा सर्व किया जा सकता है। इस बार जब भी आपकी कुछ अलग खाने की इच्छा हो तो इसे जरूर आजमाकर देखें।

suji pyaj dosa,suji pyaj dosa morning,suji pyaj dosa breakfast,suji pyaj dosa delicious,suji pyaj dosa tasty,suji pyaj dosa ingredients,suji pyaj dosa recipe,suji pyaj dosa south indian dish,suji pyaj dosa guest

सामग्री (Ingredients)

सूजी (रवा) - 1 कप
बारीक कटे प्याज - 3
चावल का आटा - 1 कप
अदरक कटी - 1/2 टुकड़ा
रोस्टेड काजू - 3 टी स्पून
हरी मिर्च कटी - 3
जीरा - 1/4 टी स्पून
हींग - 1 चुटकी
काली मिर्च - 1/2 टी स्पून
तेल – जरूरत के मुताबिक
नमक - स्वादानुसार

suji pyaj dosa,suji pyaj dosa morning,suji pyaj dosa breakfast,suji pyaj dosa delicious,suji pyaj dosa tasty,suji pyaj dosa ingredients,suji pyaj dosa recipe,suji pyaj dosa south indian dish,suji pyaj dosa guest

विधि (Recipe)

- सबसे पहले एक गहरे तले वाला बर्तन लें और उसमें सूजी और चावल के आटे को डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- अब इस मिश्रण में थोड़ा सा पानी डालें और मिक्स करें। फिर जीरा, हींग और स्वादानुसार नमक डालकर ठीक ढंग से मिलाएं।
- अब तैयार बैटर को ढककर 3 घंटे के लिए किसी गरम जगह पर रख दें। इस दौरान प्याज, अदरक, हरी मिर्च और काजू के बारीक-बारीक टुकड़े काट लें।
- बैटर को गरम स्थान पर रखने से वह थोड़ा फूल जाएगा। अब बैटर में बारीक कटा प्याज छोड़कर बाकी सभी चीजें डालें और मिक्स करें।
- इसके बाद जरूरत के मुताबिक थोड़ा-थोड़ा करते हुए पानी डालते जाएं और घोलें। बैटर पतला होने तक पानी मिलाएं।
- इसके बाद एक नॉन स्टिक पैन/तवा मीडियम आंच पर रखकर गरम करें। तवा गरम होने के बाद थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैला दें।
- अब एक कटोरी में डोसा बैटर लें और उसे तवे के बीच में डालकर गोल-गोल करते हुए फैलाएं। कुछ देर डोसा सेकने के बाद उसके ऊपर बारीक कटा प्याज और हरी मिर्च डाल दें।
- अब चम्मच के पिछले हिस्से से प्याज को डोसे पर हल्का सा दबाएं और 2 से 3 मिनट तक सेकें।
- इस दौरान डोसे के किनारों पर तेल डालें। कुछ देर बाद डोसा पलटें और गोल्डन ब्राउन होने तक सेकें।
- इसके बाद डोसे को फोल्ड करें और प्लेट में उतार लें। इसी तरह सारे बैटर से प्याज वाले डोसे तैयार करें। इन्हें सांभर या चटनी के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक