न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सूजी मंचूरियन : बच्चों को बेहद पसंद आती है यह डिश, सेहत को भी नहीं पहुंचाएगी नुकसान #Recipe

स्ट्रीट फूड के शौकीनों की कमी नहीं है। इसमें लोगों को एक ही जगह अलग-अलग टेस्ट मिल जाता है। इन्हीं में से एक मंचूरियन भी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 25 Aug 2024 4:29:20

सूजी मंचूरियन : बच्चों को बेहद पसंद आती है यह डिश, सेहत को भी नहीं पहुंचाएगी नुकसान #Recipe

स्ट्रीट फूड के शौकीनों की कमी नहीं है। इसमें लोगों को एक ही जगह अलग-अलग टेस्ट मिल जाता है। इन्हीं में से एक मंचूरियन भी काफी लोकप्रिय है। इसे बच्चे कुछ ज्यादा ही पसंद करते हैं, लेकिन सेहत के लिहाज से ठीक नहीं माना जाता। आम तौर पर मंचूरियन के लिए मैदा काम लिया जाता है लेकिन ये पेट के लिए नुकसानदायक होता है। ऐसे में आज हम आपको पारंपरिक मंचूरियन की जगह सूजी मंचूरियन बनाना बताएंगे। यह डिश सेहत को भी नुकसान नहीं पहुंचाएगी। इसे ब्रेकफास्ट के रूप में भी आजमाया जा सकता है। स्वाद से भरपूर इस रेसिपी को आसानी से तैयार किया जा सकता है।

suji manchurian,suji manchurian ingredients,suji manchurian recipe,suji manchurian street food,suji manchurian children,suji manchurian delicious,suji manchurian tasty,suji manchurian healthy

सामग्री (Ingredients)

सूजी बॉल्स के लिए

सूजी – 1 कटोरी
प्याज – 1
शिमला मिर्च – 1/2
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
हल्दी – 1 चुटकी
तेल
नमक – स्वादानुसार

ग्रेवी बनाने के लिए

प्याज – 2
शिमला मिर्च – 1
टोमेटो सॉस – 2 टी स्पून
सोया सॉस – 1 टी स्पून
सेजवान चटनी – 2 टी स्पून
अरारोट – 1 टी स्पून
हरी मिर्च – 2
काली मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
लहसुन बारीक कटा – 5 कली
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
तेल
नमक – स्वादानुसार

suji manchurian,suji manchurian ingredients,suji manchurian recipe,suji manchurian street food,suji manchurian children,suji manchurian delicious,suji manchurian tasty,suji manchurian healthy

विधि (Recipe)

- सबसे पहले मंचूरियन बॉल्स तैयार करें। इसके लिए प्याज और शिमला मिर्च को बारीक काट लें।
- अब एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल डालकर उसमें कटा प्याज और शिमला मिर्च डालें और धीमी आंच पर दोनों को भून लें। दोनों को नरम होने में 5 मिनट लगेंगे।
- अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और नमक डालकर करछी से अच्छी तरह से मिक्स कर दें। अब इसमें सूजी डाल दें और मिश्रण अच्छी तरह से भूनें।
- थोड़ा सा पानी डालकर मिक्स करें और ठंडा होने पर इसकी बॉल्स तैयार कर फ्राई कर लें। मंचूरियन बॉल्स बिना ग्रेवी के भी बेहद स्वादिष्ट लगती हैं।
- सारे मिश्रण की बॉल्स फ्राई करने के बाद अब मंचूरियन के लिए ग्रेवी बनाने की प्रक्रिया शुरू करें।
- इसके लिए सबसे पहले एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करने के लिए रख दें।
- जब तेल गरम हो जाए तो उसमें बारीक कटा लहसुन, प्याज, शिमला मिर्च, हरी मिर्च डालें और सभी को 5 मिनट तक भून लें।
- जब प्याज और शिमला मिर्च नरम हो जाए तो इसमें काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, टमाटर सॉस, सोया सॉस, सेजवान चटनी और नमक डालकर मिक्स कर लें।
- इसके बाद ग्रेवी में एक कप पानी डाल दें। कुछ देर तक पकाने के बाद इसमें अरारोट डाल दें। अरारोट को एक चम्मच पानी में घोलकर पतला कर ग्रेवी में डालना है।
- 2-3 मिनट तक ग्रेवी को पकाने के बाद इसमें मंचूरियन बॉल्स डालकर अच्छे से मिलाएं। अब इसे 5 मिनट और पकाएं। तैयार है सूजी मंचूरियन।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

पिज्जा, बिरयानी और बर्गर की डिलीवरी पर सख्ती, जंतर-मंतर को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट
पिज्जा, बिरयानी और बर्गर की डिलीवरी पर सख्ती, जंतर-मंतर को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम