वीकेंड आ चुका हैं जिसमें सभी खाने में कुछ स्पेशल बनाने की चाहत रखते हैं और स्वाद का मजा लेना पसंद करते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कश्मीरी पुलाव बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसका लजीज स्वाद सभी को पसंद आता हैं और यह मिनटों में बनकर तैयार हो जाता हैं। पुलाव खाने में टेस्टी होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
बासमती राइस - 2 कप (धोकर पानी में भीगे हुए)
लौंग - 3
जीरा - 1/2 छोटा चम्मच
दालचीनी स्टिक - 1
इलाइची - 3
तेजपत्ता - 1
दूध - 2 कप
फ्रेश क्रीम - 2 बड़े चम्मच
नमक - स्वाद अनुसार
चीनी - 1 छोटा चम्मच
![वीकेंड स्पेशल में बनाए लजीज कश्मीरी पुलाव, मिनटों में होंगे तैयार #Recipe kashmiri pulao recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe]()
घी - 2 बड़े चम्मच
गुलाब की पंखुड़ियां - 2-3
ड्राई फ्रूट्स - 1/2 कप (कटे हुए)
पानी - 1/2 कप
बनाने की विधि
- सबसे पहले एक बाउल में दूध, क्रीम, चीनी, नमक मिलाएं।
- चावल से पानी निकाल कर अलग रख दे।
- पैन में घी गर्म करके जीरा, दालचीनी, तेजपत्ता, इलाइची, लौंग भूनें।
- जब यह चटकने लगे तो इसमें चावल डालकर 2 मिनट फ्राई करें।
- अब इसमें दूध का मिश्रण और पानी डालकर एक उबाल आने दें।
- इसे ढककर धीमी आंच पर पकाएं।
- तैयार कश्मीरी पुलाव में ड्राई फ्रूट्स मिलाएं।
- इसे सर्विंग प्लेट में निकालकर गुलाब की पंखुडियों से गार्निश करके सर्व करें।