Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Navratri 2021 : फलाहार में इस बार बनाए डोसा, बदल जाएगा मुंह का स्वाद #Recipe

आज हम आपके लिए फलाहार में डोसा बनाने की Recipe लेकर आए हैं। इससे न सिर्फ आपके मुंह का स्वाद बदल जाएगा, बल्कि यह पेट के लिए हल्का होने के साथ ही एनर्जी से भी भरपूर होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 13 Oct 2021 8:40:59

Navratri 2021 : फलाहार में इस बार बनाए डोसा, बदल जाएगा मुंह का स्वाद #Recipe

नवरात्रि के इस पर्व में मातारानी के भक्त व्रत-उपवास करते हैं और फलाहार ग्रहण करते हैं। लेकिन लगातार साबूदाना खिचड़ी, साबूदाना वड़ा जैसी चीजों के सेवन से मुंह का स्वाद छीनने लगता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए फलाहार में डोसा बनाने की Recipe लेकर आए हैं। इससे न सिर्फ आपके मुंह का स्वाद बदल जाएगा, बल्कि यह पेट के लिए हल्का होने के साथ ही एनर्जी से भी भरपूर होगा। तो आइये जानते है इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री

समा के चावल - 1 कप
साबूदाना - 4 टी स्पून
उबले आलू - 2
चीनी - 1 टी स्पून
काली मिर्च - 1/2 टी स्पून
हरी मिर्च बारीक कटी - 2
अदरक कसा - 1 टुकड़ा
मूंगफली दाने - 1 टेबल स्पून
हरा धनिया कटा - 1/2 कप
जीरा - 1 टी स्पून
सेंधा नमक - स्वादानुसार falahari dosa recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe बनाने की विधि

व्रत वाला डोसा तैयार करने के लिए सबसे पहले समा के चावल और साबूदाना को लें और इनमें चीनी मिलाकर इस मिश्रण को मिक्सर ग्राइंडर में डाल दें और इसका बारीक पाउडर बना लें। जब पाउडर बन जाए तो उसे एक बाउल में निकाल लें। अब इस पाउडर में काली मिर्च, सेंधा नमक मिला दें। अब डोसा बनाने के लिए मिश्रण को पतला कर दें। ध्यान रहे मैटर इतना पतला होना चाहिए जैसा की सामान्य डोसा बनाने के दौरान किया जाता है।

अब एक कड़ाही लें और उसे गर्म करने के लिए रख दें। अब इसमें मूंगफली डालकर ड्राई रोस्ट करें। लगभग एक मिनट तक ऐसा करने के बाद इसमें घी डाल दें। इसके बाद जीरा, हरी मिर्च और अदरक डालकर 1 मिनट तक फ्राई करें। अब आलू लें और उन्हें अच्छे से मैश कर इसमें डाल दें। इसके बाद काली मिर्च पाउडर, धनिया पत्ती और सेंधा नमक डालकर इसे अच्छे से मिला दें। इसे कुछ देर पकाने के बाद आंच बंद कर दें और स्टफिंग को निकालकर कर एक प्लेट में रख दें।

अब गैस को तेज आंच पर रख तवा गर्म करने रखे दें। अब इस पर तेल डालें और टीश्यू पेपर की मदद से साफ कर लें। अब डोसे के लिए तैयार किए गए मैटर को लें और उसे तवे के बीच में डाल दें। इसके बाद इसे सामान्य डोसे की तरह ही बीच से फैलाएं। अब चारों और थोड़ा तेल फैला दें और डोसे को अच्छी तरह से सिंकने दें। कुछ देर बाद डोसे को पलट दें और उसे दूसरी ओर से भी सिकने दें। डोसे को तब तक सेकें जब तक कि उसका रंग हल्का गोल्डन ब्राउन न हो जाए। आप चाहें तो डोसे के अंदर स्टफिंग भर सकते हैं या फिर डोसे को प्लेट में निकालकर स्टफिंग अलग से सर्व कर सकते हैं। इस तरह आपका व्रत वाला डोसा तैयार हो चुका है। इसे खुद भी खाएं और व्रत रखने वाले घर के अन्य सदस्यों को भी टेस्ट कराएं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology